{"_id":"5d19a7e18ebc3e3ca568c01e","slug":"salman-khan-is-winning-hearts-for-feeding-water-to-monkey-fans-says-great-human-being","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंदर को पानी पिलाते हुए सलमान खान पर फिदा हुए फैंस, बोले- 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बंदर को पानी पिलाते हुए सलमान खान पर फिदा हुए फैंस, बोले- 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे'
Mon, 01 Jul 2019 11:58 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है । वीडियो में सलमान एक बंदर को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं । वीडियो को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'हमारा बजरंगी भाईजान प्लास्टिक की बोतल से पानी नहीं पीता ।' इसमें सलमान लोगों को प्लास्टिक की बोतल से पानी ना पीने का संदेश भी दे रहे हैं ।
Salman Khan
- फोटो : twitter
उनका ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आया । लोग सलमान की जमकर तारीफ कर रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, 'आप सच में बहुत अच्छे इंसान हैं ।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये बहुत क्यूट है ।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे ।' बता दें कि सलमान पिछले कुछ दिनों से अपने फिटनेस वीडियो भी लगातार शेयर कर रहे हैं ।
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा लहराया है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। वहीं तब्बू, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ को भी दर्शकों ने पसंद किया।
View this post on Instagram
Hamara bajrangi bhaijaan plastic ki bottle se paani nahi peeta . .
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । पिछले दिनों सलमान खान ने इंदौर में 'दबंग 3' की शूटिंग भी की थी। वहीं अब सलमान खान ने इस फिल्म के अहम किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दबंग और दबंग 2 में सलमान खान के पिता का किरदार बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे विनोद खन्ना ने निभाया था। पिता के रोल में दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया था लेकिन 27 अप्रैल 2017 को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
salman Khan Royal enfield
- फोटो : Youtube
विनोद खन्ना के निधन के बाद दबंग 3 में चुलबुल पांडे (सलमान खान) के पिता का किरदार कौन निभाएगा इसको लेकर सस्पेंस बरकरार था। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा नजर आ रहे हैं। इन तीनों के अलावा वीडियो में एक और शख्स दिखाई दिया। जिनका नाम प्रमोद खन्ना है। प्रमोद खन्ना ही दबंग 3 में चुलबुल पांडे यानी सलमान खान के पिता का रोल अदा करेंगे।