{"_id":"5ac629a94f1c1bbc618b5aab","slug":"salman-khan-jodhpur-central-jail-reality","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल पहले सलमान इस जेल में बिता चुके हैं 7 दिन, वो अधूरा वादा जो नुकसान देगा ज्यादा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12 साल पहले सलमान इस जेल में बिता चुके हैं 7 दिन, वो अधूरा वादा जो नुकसान देगा ज्यादा
Fri, 06 Apr 2018 07:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काले हिरण के शिकार के मामले में जोधपुर कोर्ट से सजा का ऐलान होते ही सलमान खान को उसी सेंट्रल जेल में लाया गया है, जहां 12 साल पहले वो 7 दिन बीता चुके हैं। इन 7 दिनों में सलमान ने एक कैदी से जो वादा किया, वो भी भूल गए और उन्होंने जेल की एक और समस्या उजागर की थी, उस पर एक्शन नहीं लिया।
2 of 5
salman khan
- फोटो : getty images
सलमान ने 2006 में जेल में रहने के दौरान टॉयलेट के टूटा होने की शिकायत की थी। गंदगी की वजह से मच्छर भी ज्यादा थे। सलमान खान ने कहा था कि वह जेल के टॉयलेट ठीक कराने में मदद करेंगे, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि आम कैदियों की तरह सलमान को कोई समस्या पेश नहीं आएगी।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Getty Images
मालूम हो, सलमान पिछली बार 7 दिनों के लिए इस जेल में रहे थे और उन्होंने बाहर आकर कहा था कि जेल के टॉयलेट बहुत गंदे हैं। वे अपनी जेब से रुपए खर्च कर नई टॉयलेट शिट्स और टाइल्स लगवाएंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि सलमान ने तब जेल से बाहर आकर वादा तो कर दिया, लेकिन उसे अब तक निभाया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, वहां एक कैदी महेश से सलमान ने वादा किया था कि वह बाहर निकल कर उसकी जुर्माना राशि (40 हजार रुपये) चुका देंगे ताकि उसकी अतिरिक्त सजा कम हो जाए। हालांकि जेल से रिहा होने के बाद सलमान खान इस बात को शायद भूल गए। अब शायद उन्हें यह वादा याद आ जाए।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी विक्रम सिंह के मुताबिक, सलमान के साथ आम कैदी की तरह बर्ताव किया जाएगा। उन्होंने खासतौर पर कहा कि जेल के टॉयलेट ऐसे हैं कि सलमान को उन्हें यूज करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। अभिनेता को जेल की वर्दी पहननी होगी और कम से कम यह रात तो जेल में ही गुजारना पड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।