फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल के पहले दिन 'टाइगर' की कमाई से हिला बॉलीवुड, कुछ दिन में 'बाहुबली' को चटाएगी धूल

Tue, 02 Jan 2018 03:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 11 collection
salman khan

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' नए साल के पहले दिन भी जबरदस्त कमाई करने में कामयाब हुई है। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर जिंदा है दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने अब तक 272.79 करोड़ की कमाई की है और जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 11 collection
Salman Khan
साल 2018 के पहले दिन यानि सोमवार को फिल्म ने 18.04 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ ही सलमान-कैटरीना की फिल्म ने शुरुआती 11 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 272.79 करोड़ कमा लिए हैं।
salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 11 collection
Salman Khan
सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने दो दिन के भीतर ही 50 करोड़, तीसरे दिन 100 करोड़, चौथे दिन 150 करोड़, 7वें दिन 200 करोड़ और रिलीज के 10वें दिन 250 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई कर डाली है। देश-दुनिया की कुल कमाई 400 करोड़ से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 11 collection
tiger zinda hai
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पिछले शुक्रवार को 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़, मंगलवार को 21.60 करोड़, बुधवार को 17.55 करोड़ और गुरुवार को 15.42 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं, दूसरे शुक्रवार फिल्म के खाते में 11.56 करोड़, शनिवार को 14.92 करोड़, रविवार को 22.23 करोड़ और सोमवार को 18.04 करोड़ आए हैं।
 

 
विज्ञापन
salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 11 collection
Tiger Zinda Hai
बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रुपए था। वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed