{"_id":"5a34cdb84f1c1b686a8b9f71","slug":"salman-khan-katrina-kaif-starrer-tiger-zinda-hai-advance-booking-start-from-17-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 'टाइगर जिंदा है' देखने की तैयारी अभी कर लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 'टाइगर जिंदा है' देखने की तैयारी अभी कर लें
Sat, 16 Dec 2017 01:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Zinda Hai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की धमाकेदार एंट्री हो इसके लिए फिल्म के निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चाहे वह फिल्म का प्रमोशन हो या फिल्म की एडवांस बुकिंग।
इस रविवार यानी 17 दिसंबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। वहीं दुबई में बुकिंग शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दुबई के कई थियेटर हाउसफुल हो चुके हैं। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ऐसे में यशराज बैनर चाहता है कि ना केवल भारत में बल्कि ओवरसीज में भी अच्छी कमाई करे।
3 of 5
Tiger Zinda Hai
क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस शानदार कलेक्शन करती हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में 30-35 करोड़ की ओपनिंग देने वाली है। फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। हालांकि क्रिसमस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म दंगल (387 करोड़) है। ऐसे में सलमान खान इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tiger Zinda Hai
'टाइगर जिंदा है' के सुपरहिट गाने 'स्वैग से स्वागत' का नया वर्जन रिलीज किया गया है। गाने को अरबी भाषा में पेश किया गया है जो अपने ओरिजनल वर्जन की तरह ही काफी मजेदार है। इस गाने को राबिह बरौद, ब्रिगेट यागी ने गाया है।
विज्ञापन
5 of 5
tiger zinda hai
हालांकि, गाने की सिग्नेचर लाइन 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' हिन्दी में ही रखा गया है। गाने का अनुवाद मोहम्मद जाद मलक ने किया है। इससे पहले फिल्म 'एक था टाइगर' के 'माशाअल्लाह' गाने को अरबी ट्विस्ट दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।