सलमान खान और कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स अपनी लगातार सफल फिल्मों के साथ पहले से ही भारतीय सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक बनकर उभरी है। 'वॉर' और 'पठान' की भारी सफलताओं के बाद फ्रेंचाइजी की 'टाइगर 3' रिलीज के लिए तैयार है। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
Tiger 3: 'टाइगर का मैसेज' को मिला यूए सर्टिफिकेट, सलमान-कैटरीना की फिल्म के खास वीडियो के रनटाइम का भी खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' की पहली झलक बहुत जल्द अपनी भव्य रिलीज के लिए तैयार है। आदित्य चोपड़ा 27 सितंबर को 'टाइगर का मैसेज' का खुलासा करेंगे। यश चोपड़ा की जयंती के मौके पर एक वीडियो के रूप में बुधवार को 'टाइगर' के सन्देश का पता चलेगा। सम्भावना जताई जा रही है कि वीडियो में सलमान और कटरीना का खास लुक भी देखने को मिल सकता है। इस वीडियो के साथ ही फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत भी हो जाएगी।
Bollywood Actors: निर्देशन की दुनिया में धाक नहीं जमा सके ये सितारे, लिस्ट में गदर 2 के सनी देओल का भी नाम
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'टाइगर 3' की पहली झलक यानी 'टाइगर का मैसेज' शीर्षक वाले वीडियो ने अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। यह पुष्टि हो गई है कि प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मनीष शर्मा के जरिए निर्देशित जासूसी-एक्शन फिल्म की पहली झलक को सेंसर बोर्ड से यू/ए प्रमाणपत्र मिला है। कथित तौर पर इस बहुप्रतीक्षित वीडियो का रनटाइम एक मिनट 46 सेकंड है।
Ghost: 'घोस्ट' के साथ धमाल मचाने को तैयार शिवा राजकुमार और अनुपम खेर, इस दिन हिंदी में रिलीज होगी फिल्म
इस नए अपडेट से यह पुष्टि हो गई है कि 'टाइगर 3' की पहली झलक पूरी तरह से एक्शन से भरपूर होने वाली है। वीडियो के शीर्षक, 'टाइगर का मैसेज' से यह भी पुष्टि होती है कि पहली झलक में सलमान खान द्वारा निभाए गए मुख्य किरदार का एक शक्तिशाली अवतार देखने को मिलेगा। साथ ही उनके खास परिचय के साथ एक नए मिशन के बारे में उनका विशेष संदेश दिखाया जाएगा।
Salaar VS Dunki: क्रिसमस पर छिड़ेगी प्रभास और किंग खान के बीच जंग? कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का नया बादशाह
'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में सलमान और कटरीना छह साल के बाद एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।
The Comedian: दुनिया से जाने के बाद भी लोगों को फिर हंसाने आए सतीश कौशिक, फिल्म 'द कॉमेडियन' का ट्रेलर रिलीज