फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors: निर्देशन की दुनिया में धाक नहीं जमा सके ये सितारे, लिस्ट में गदर 2 के सनी देओल का भी नाम

Tue, 26 Sep 2023 12:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
These Celebrities Flopped as Director Sunny Deol anupam kher naseeruddin shah hema malini
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

अभिनय की दुनिया में बॉलीवुड सितारों ने लोगों के दिलों में खास मुकाम हासिल किया है। इनमें से बहुत से सितारे एक्टिंग के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर तलाशते रहते हैं। आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कई दिग्गज सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी का जादू लोगों पर खूब चलाया, लेकिन जब वह निर्देशक बने तो उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। आइए जानते हैं इनके बारे में...


Farrey: बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार सलमान खान की भांजी अलीजेह, भाईजान ने रिलीज किया फिल्म 'फर्रे' का टीजर

These Celebrities Flopped as Director Sunny Deol anupam kher naseeruddin shah hema malini
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे मंझा हुआ कलाकार माना जाता है। कई फिल्मों में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। एक्टिंग के अलावा अभिनेता निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने फिल्म यूं होता तो क्या होता का निर्देशन किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

These Celebrities Flopped as Director Sunny Deol anupam kher naseeruddin shah hema malini
अनुपम खेर - फोटो : social media
अनुपम खेर

अनुपम खेर बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 500 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। एक्टिंग के अलावा निर्देशन में जब उन्होंने कदम रखा तो उन्होंने कामयाबी हासिल नहीं हुई। उन्हो्ंने फिल्म ओम जय जगदीश फिल्म का डायरेक्ट किया था, लेकिन यह मल्टी स्टारर फिल्म चल नहीं सकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Celebrities Flopped as Director Sunny Deol anupam kher naseeruddin shah hema malini
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल

सनी देओल गदर 2 से इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। बतौर एक्टर वह अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। हालांकि, निर्देशन की दुनिया में उन्हें अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। दिल्लगी, घायल रिटर्न्स और पल पल दिल के पास का निर्देशन उन्होंने किया था, लेकिन यह तीनों ही फिल्म टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा सकीं।

विज्ञापन
These Celebrities Flopped as Director Sunny Deol anupam kher naseeruddin shah hema malini
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उस समय गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती थी। एक्टिंग में कामयाबी हासिल करने के बाद अभिनेत्री ने 90 के दशक में निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। फिल्म दिल आशना है का निर्देशन किया था। फिल्म में शाहरुख ने काम किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी।
Mumbai Diaries 2: 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का दमदार पोस्टर जारी, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed