{"_id":"654c94b7cefa73072300506b","slug":"salman-khan-laughs-when-told-katrina-kaif-tiger-3-first-show-is-at-6-am-says-i-would-miss-it-as-watch-2023-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger 3: क्या अपनी ही फिल्म 'टाइगर 3' का पहला शो नहीं देख पाएंगे भाईजान? जानें इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger 3: क्या अपनी ही फिल्म 'टाइगर 3' का पहला शो नहीं देख पाएंगे भाईजान? जानें इसके पीछे की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:49 PM IST
सार
कटरीना कैफ ने फैंस से बातचीत करते हुए कहा कि वह वह सिर्फ फैंस का मनोरंजन करना चाहती हैं। इसके बाद जैसे ही फिल्म के कलाकारों को 'टाइगर 3' का पहला शो सुबह 6 बजे होने की जानकारी दी, इस पर सलमान खान ने हंसते हुए कहा कि वह मिस कर देंगे।
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियो में छाए हुए हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। एक बार फिर दर्शक दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में सलमान ने एक कार्यक्रम में अपने प्रशंसकों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प बातचीत की।
2 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के साथ इस दौरान कैटरीना कैफ भी मौजूद रहीं। कटरीना कैफ ने फैंस से बातचीत करते हुए कहा कि वह सिर्फ फैंस का मनोरंजन करना चाहती हैं। इसके बाद जैसे ही फिल्म के कलाकारों को 'टाइगर 3' का पहला शो सुबह 6 बजे होने की जानकारी दी, इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा कि वह मिस कर देंगे। सलमान खान ने कहा, '6 बजे तो ठीक है, लेकिन सात बजे के बाद ना फ्लाइट पकड़ी जाती है ना फिल्में।'
वहीं, इस दौरान कुछ बच्चे मंच पर पहुंच गए और फिल्म के पहले गाने ले के प्रभु का नाम पर डांस करने लगे। इस दौरान सलमान खान ने एक एनजीओ स्कूल के कुछ छात्रों से भी बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाईं। सलमान ने तस्वीरें खिंचवाते समय टाइगर स्कार्फ भी पहना हुआ था। वहीं, कटरीना ने मदुरै में अपनी मां के स्कूल के बारे में भी बताया।
कटरीना ने बताया कि मदुरै में एक स्कूल है जिसमें अब लगभग 300 बच्चे हैं। वह पिछले पांच छह वर्षों से वंचित परिवारों के छात्रों को पढ़ा रही हैं। इइसके बाद सलमान ने अभिनेत्री की बात पर बीच में बोलते हुए बताया कि दस साल से वह छात्रों को पढ़ा रही हैं। वहीं, टाइगर 3 की बात करें तो फिल्म की पहले हफ्ते से ही बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, आगामी जासूसी थ्रिलर 'टाइगर 3' में अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर के रूप में सलमान खान और जोया के रूप में कटरीना कैफ की वापसी हो रही है। इसके अलावा, इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।