{"_id":"5cd56fb4bdec22077e09ae73","slug":"salman-khan-look-old-take-2-5-hours-in-bharat-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग बनने के लिए सलमान खान ने 'भारत' में दिया तगड़ा इम्तेहान, घंटों में ऐसे बढ़ती थी उम्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बुजुर्ग बनने के लिए सलमान खान ने 'भारत' में दिया तगड़ा इम्तेहान, घंटों में ऐसे बढ़ती थी उम्र
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 10 May 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म में सलमान खान 18 से 70 साल की उम्र का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ऐसा पहली बार है जब सलमान खान किसी फिल्म में बुजुर्ग बनेंगे। अपने किरदार में ढलने के लिए उन्हें घंटों तक मेकअप करना पड़ता था। इसका खुलासा फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने किया है।
2 of 5
bharat
- फोटो : social media
वेबसाइट डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में अली अब्बास ने बताया कि 'सलमान के प्रोस्थेटिक्स को यूके की एक कंपनी ने तैयार किया था। इसे इंडियन मेकअप आर्टिस्ट की मदद से लगाया गया है। लुक्स के ट्रायल के दौरान सलमान ने करीब 20 तरह की दाढ़ी और मूछों को ट्राई किया।'
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : social media
अली अब्बास ने आगे बताया कि 'मेकअप की यह पूरी प्रक्रिया बहुत थकाऊ है लेकिन सलमान ने पूरे धैर्य के साथ इसमें साथ दिया। सलमान को बुजुर्ग के लुक में तैयार करनेे लिए मेकअप आर्टिस्ट को ढाई घंटे का वक्त लगता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan, Katrina and Madhuri
- फोटो : file photo
फिल्म से जुड़ी खबर है कि इसमें सलमान और माधुरी की फिल्म हम आपकेे हैं कौन का एक गाना रीक्रिएट किया जा सकता है। अली अब्बास जफर ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा- 'भारत फिल्म में 1980 के दशक के माहौल में इस गाने को फिल्माया जाएगा। अक्सर आपने देखा होगा कि लड़के लड़कियों को छेड़ते हैं लेकिन इस फिल्म में कटरीना का किरदार (कुमुद) सलमान के बराबर स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से इस गाने को उसी आधार पर लिखा गया है।'
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया जबकि गाने की शूटिंग मुंबई के फिल्मसिटी में जनवरी में हुई थी। गाने में करीब 100 बैकग्राउंड डांसर्स हैं। बता दें, इस फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी हैं। यह फिल्म 5 जून, 2019 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।