{"_id":"5cd14298bdec2207863aa6d4","slug":"salman-khan-madhuri-dixit-25-years-old-chemistry-recreate-with-katrina-kaif-in-bharat-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल बाद फिर सलमान ने चली बड़ी चाल, 'भारत' को सुपरहिट कराने के लिए लिया माधुरी का सहारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल बाद फिर सलमान ने चली बड़ी चाल, 'भारत' को सुपरहिट कराने के लिए लिया माधुरी का सहारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 07 May 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan, Katrina and Madhuri
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) अगले महीने रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म सलमान और कटरीना का लुक तो पसंद किया गया ऐसे में फिल्म से भी काफी उम्मीदे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान की 'भारत' फिल्म में 25 साल पुराना गाना फिल्माया जा सकता है। यह वही गाना है जिसमें सलमान और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
2 of 5
Hum Aapke Hain Koun
- फोटो : file photo
सलमान खान (Salman Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की इस फिल्म का नाम 'हम आपके हैं कौन' (Hum Aapke Hain Koun) है। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ-साथ इसके गानों ने भी लोगों को इंप्रेस किया था। खास तौर पर 'दीदी तेरा देवर दीवाना' ने। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान और माधुरी का यह गाना एक बार फिर 'भारत' फिल्म में दिखाई देगा।
3 of 5
bharat film shooting
- फोटो : twitter
फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ( Ali Abbas Zafar) ने मुंबई मिरर से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया। अली अब्बास जफर ने कहा- 'भारत फिल्म में 1980 के दशक के माहौल में इस गाने को फिल्माया जाएगा। अक्सर आपने देखा होगा कि लड़के लड़कियों को छेड़ते हैं लेकिन क्योंकि इस फिल्म में कटरीना का किरदार (कुमुद) सलमान के बराबर स्ट्रॉग है। इसी वजह से इस गाने को उसी आधार पर लिखा गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman and katrina
- फोटो : file photo
इस गाने को विशाल-शेखर की जोड़ी ने कम्पोज किया है। वहीं अकासा सिंह, नीति मोहन और कमाल खान ने गाया है। अली अब्बास जफर ने कहा- 'इरशाद कामिल ने अपने शब्दों में इस गाने के फ्लेवर को अच्छे से पिरोया है। जरा सोचिए कि अगर दीदी तेरा दीवाना गाने को रिवर्स किया जाए और माधुरी की जगह सलमान और सलमान की जगह माधुरी को रखा जाए तो गाना कैसा होगा। यह एक पेपी गाना है जिसे बनाना का मकसद है कि पूरा परिवार एक साथ गाने पर डांस कर सके।'
विज्ञापन
5 of 5
hum aapke hain koun
इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया जबकि गाने की शूटिंग मुंबई के फिल्मसिटी में जनवरी में हुई थी। गाने में करीब 100 बैकग्राउंड डांसर्स हैं। आपको बता दें, इस फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी हैं। यह फिल्म 5 जून, 2019 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।