सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी अभिनेता की शादी को लेकर बड़ी बात बताई है। दरअसल, सलीम ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सलमान शादी क्यों नहीं कर रहे पर जवाब दिया था। उनसे सवाल किया गया था कि 'आखिर क्यों सलमान खान का घर आजतक नहीं बस पाया? जबकि उनका नाम लगातार बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अदाकाराओं के साथ जुड़ता रहा है? सलीम ने जवाब दिया था 'जब सलमान के किसी रिलेशन की शुरुआत होती है तब तो सबकुछ ठीक चल रहा होता है और सब कुछ अच्छा लगता है, लेकिन उसके कुछ समय बाद ही जब सलमान उस लड़की में अपनी मां की झलक देखने लगते हैं तो बस यहीं से मामला खराब होना शुरू जाता है।'
सलमान की शादी से लेकर कंगना की बहन और ऋतिक के बीच तकरार समेत ये हैं मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क में मेट गाला 2019 का आयोजन बहुत ही शानदार तरीके से हुआ था। इस खास मौके पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। मेट गाला के पिंक कार्पेट पर इन अभिनेत्रियों ने अपने अजीबो-गरीब फैशन स्टाइल से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इवेंट में जिन सिलेब्स की ड्रेस सबसे ज्यादा चर्चा में रही उनमें किम करदाशियां, केटी पेरी और प्रियंका चोपड़ा शामिल थीं। गौरतलब है कि किम की ड्रेस देखने में भले ही कितनी खूबसूरत थी लेकिन पहनने में यह बेहद ही असहज थी। मॉडल की ड्रेस का न्यूड कलर की थी। ऐसे में किम ने परफेक्ट फिगर दिखाने के लिए शरीर से कसी हुई ड्रेस पहनी थी। यही वजह थी कि इस खूबसूरत ड्रेस को पहनने के बाद किम का उठना और बैठना मुश्किल हो गया था।
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने विक्की और कटरीना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने अपने चैट शो वोग बीएफएफ 2 में इसका खुलासा किया है। बता दें कि नेहा के शो में शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म की लीड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी थीं। शो में नेहा ने दोनों के साथ एक रैपिड फायर राउंड भी खेला था। दरअसल नेहा ने दोनों से पूछा था कि, सेट पर कम से कम नखरे करने वाले कौन स्टार्स होंगे, ऐसे में नेहा को कटरीना कहने की जल्दी थी। इसी बीच उन्होंने आंखे झपकाईं और पूछा गया कि क्या कटरीना और विक्की कौशल एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में नेहा फिर से दो बार आंखों झपकाते हुए यह कहती हुई दिखीं कि ये गलत है। अब नेहा का ये स्टेटमेंट वाकई में हैरान करने वाला है।
अभिनेता वरुण धवन की हाल ही में फिल्म कंलक रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। अब वह अपनी अगली फिल्म को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं। इस बीच वह अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का जन्मदिन सेलिब्रेट करना नहीं भूले। दोनों के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वरुण ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टेटस पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि बीती 8 मई को नताशा का जन्मदिन था। तस्वीरों में वरुण, नताशा का केक कटवाते और बाद में उन्हें किस करते भी नजर आ रहे हैं। नताशा के साथ उनकी एक दोस्त भी है और केक की ट्रे में हैप्पी बर्थडे नताशा लिखा हुआ है।
Wow #NatashaDalal 😘😍😍❤ happy birthday 😘😘❤❤ pic.twitter.com/66L1AmZQ4q
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच का विवाद गहराता ही जा रहा है। पहले दोनों के रिलेशन को लेकर विवाद था। अब दोनों की फिल्मों को लेकर भी माहौल बिगड़ने लगा है। दरअसल, कंगना की फिल्म मेंटल है क्या और ऋतिक की सुपर 30 की रिलीजिंग तारीख पर बड़ा बवाल मचा हुआ है और इस जंग में अब कंगना की बहन रंगोली भी कूद चुकी हैं। रंगोली ने ऋतिक पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पोस्ट किए हैं जिसमें ऋतिक पर कंगना के खिलाफ निगेटिव पीआर कैंपेन चलाने का आरोप लगाया है। रंगोली ने कंगना की तरह बेबाक अंदाज में अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'ऐसे आदमी से कोई उम्मीद नहीं कर सकते जो जंग में मिलने के बजाय पीठ पर वार करना पसंद करता है। इसके बाद उन्होंने ऋतिक के लिए अपशब्द लिखे।