{"_id":"620e0ad207a7bd0c2e582bc1","slug":"salman-khan-monthly-income-he-is-one-of-the-highest-paid-bollywood-star-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Monthly Income: एक महीने में ही इतने करोड़ कमा लेते हैं सलमान खान, एक साल की कमाई सुन छूट जाएंगे पसीने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Monthly Income: एक महीने में ही इतने करोड़ कमा लेते हैं सलमान खान, एक साल की कमाई सुन छूट जाएंगे पसीने
सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म यशराज बैनर के तले बन रही है जिसकी कहानी का कुछ हिस्सा शाहरुख खान की फिल्म पठान से जुड़ा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख की पठान 2022 के अंत में लेकिन टाइगर 3 से पहले रिलीज होगी। सलमान और शाहरुख दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार माने जाते हैं। सलमान खान का नाम और उनका रुतबा इंडस्ट्री में उनकी मजबूत पकड़ दिखाने के लिए काफी है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान खान की एक महीने की कमाई कितनी है और वे कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : Instagram
2016 में सबसे अधिक फीस लेने वाले स्टार थे सलमान
सलमान खान ने 2016 में सुल्तान के लिए 100 करोड़ की फीस ली थी। ऐसा कर वह सबसे अधिक फीस लेने वाले बॉलीवुड स्टार बन गए थे। हालांकि उनके स्टारडम को देखते हुए यह रकम काफी थी। इसके बाद अगले ही साल सलमान खान ने अपनी फीस बढ़ा दी और टाइगर जिंदा है के अगले पार्ट के लिए 130 करोड़ रुपये चार्ज किए। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज की तीसरी और अंतिम किस्त टाइगर 3 बॉलीवुड की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में से एक है।
3 of 4
Salman Khan
- फोटो : सोशल मीडिया
करोड़ों में है एक महीने की कमाई
ट्रिब्यून इंडिया के अनुसार सलमान खान की कुल संपत्ति करीब 2,255 करोड़ रुपये है। सलमान खान एक महीने में करीब 16 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। वह एक साल में करीब 192 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। अपनी फिल्मों, प्रोडक्शन हाउस और कई निवेशों से मोटी कमाई करने के साथ सलमान खान प्रॉपर्टीज, वेकेशन, महंगी कारों और चैरिटी पर भी खर्च करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अभिनेता सलमान खान।
- फोटो : Social Media
वह एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 6-7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। कई संपत्तियों और पनवेल में एक फार्महाउस के मालिक होने के बाद भी सलमान अभी भी मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 15 होस्ट करने के लिए सलमान को 350 करोड़ की फीस मिली थी। उनका अपना एक नॉन प्रोफिट ऑर्गनाइजेशन है। जिसका नाम बीइंग ह्यूमन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।