सलमान खान के फैन्स को अब सिर्फ फिल्म भारत का इंतजार है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस साल ईद के मौके पर फिल्म रिलीज होगी। ऐसे में अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सलमान फिल्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हैं। बीते कुछ दिनों पहले ही एक तस्वीर शेयर कर उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की सूचना दी थी। अब उनकी भारत के सेट से एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
कटरीना की वीडियो के बाद अब सलमान की तस्वीर वायरल, 'भारत' का नया लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान की इस तस्वीर को फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। खबर है कि फिल्म को वह प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। बात करें सलमान की खान की इस नई तस्वीर की बता दें कि वह सफेद रंग के कुर्ते-पायजामाऔर सनग्लास में बहुत दमदार लुक में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
#Bharat #candid #onlocation #memories #Malta @beingsalmankhan @bharat_thefilm
A post shared by Atul Agnihotri (@atulreellife) on
बता दें कि इससे पहले कटरीना कैफ की एक बीच की वीडियो वायरल हो रही थी। कटरीना फिल्म भारत में सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। बता दें कि इस बीच उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या दो करोड़ से पार हो गई । कटरीना ने इसके लिए अपने फैंस को शुक्रिया कहा । साथ ही उन्होंने वैकेशन का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में कटरीना समुंदर किनारे दौड़ती हुई नजर आ रही हैं ।
View this post on Instagram
20 million insta family 💃🏻🙏💕... thank u for all the love 🥳
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Apr 5, 2019 at 4:41am PDT
View this post on Instagram
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Apr 5, 2019 at 11:50pm PDT
बता दें कि कटरीना की 'भारत' में सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । कटरीना की पिछली रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' थी । इसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं । फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी । इससे पहले आमिर खान (Aamir Khan) के साथ आई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई । फिल्म ने कमाई तो की लेकिन फ्लॉप रही । अब सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं । पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो जब भी दोनों साथ आए हैं, फिल्म ने अच्छी कमाई की है ।