फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर 'पद्मावती' के सपोर्ट में आए सलमान खान, कहा- '25 साल से SC का सम्मान कर रहा हूं लेकिन..'

Fri, 01 Dec 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Fri, 01 Dec 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan on padmavati row says Everyone has to respect the decisions of the Censor Board
Padmavati
विरोध प्रदर्शन के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट को टाल दिया गया लेकिन इससे जुड़े विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस मुद्दे पर बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने अपनी राय दी। वहीं एक इवेंट में पहुंचे सलमान खान ने भी एक बार फिर फिल्म का खुलकर समर्थन किया है।
Salman Khan on padmavati row says Everyone has to respect the decisions of the Censor Board
Salman Khan
सलमान ने कहा, मेरे ख्याल से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं है। लेकिन किसी फिल्म को देखे बिना ही उसपर कमेंट करना भी गलत है। सेंसर बोर्ड अभी फिल्म को सर्टिफिकेट देगा उसके बाद ही कोई निर्णय होगा। सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। मैं पिछले 25 साल से सुप्रीम कोर्ट का सम्मान कर रहा हूं।
Salman Khan on padmavati row says Everyone has to respect the decisions of the Censor Board
सलमान खान
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान ने पद्मावती के सपोर्ट में बोला हो। सलमान इससे पहले भी कई मौकों पर फिल्म का सपोर्ट कर चुके हैं। इसी इंवेट में सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, मैने संजय लीला भंसाली को दो हिट फिल्में दी और उन्होंने अपनी अगली फिल्म में शाहरुख को कास्ट कर लिया।

पढ़ें- पद्मावती विवाद: संसदीय समिति के सामने कई सवालों पर फंसे भंसाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan on padmavati row says Everyone has to respect the decisions of the Censor Board
Padmavati
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज टाल दी गई है। करणी सेना नामक एक संस्था फिल्म का विरोध कर रही है, वहीं सेंसर बोर्ड का भी कहना है कि फिल्म को पास करने में वक्त लगेगा क्योंकि उन्हें इस विषय में इतिहासकारों की राय लेनी होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed