{"_id":"5d0f10ef8ebc3e44e076c1f3","slug":"salman-khan-pays-last-respect-to-his-friend-nadeem-mother-look-at-the-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नदीम की मां के निधन की खबर सुनते ही रात को उनके घर जा पहुंचे सलमान, यूलिया समेत ये सेलेब्स भी पहुंचे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नदीम की मां के निधन की खबर सुनते ही रात को उनके घर जा पहुंचे सलमान, यूलिया समेत ये सेलेब्स भी पहुंचे
Sun, 23 Jun 2019 12:47 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान अपने हर दोस्त और रिश्तेदार के मुश्किल वक्त में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। हाल ही में सलमान खान के बचपन के दोस्त नदीम की मां का निधन हो गया । इस मौके पर सलमान रात को ही दोस्त नदीम के घर पहुंचे । सलमान के अलावा यूलिया वंतूर और साजिद नाडियाडवाला भी नदीम के घर के बाहर नजर आए ।
iulia vantur
- फोटो : social media
नदीम, सलमान के परिवार के बेहद करीब हैं और बचपन के दोस्त हैं । पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान नदीम के साथ अपने सारे सीक्रेट शेयर करते हैं । जब भी नदीम को किसी भी मदद की जरूरत पड़ी, सलमान उनके साथ मौजूद रहे । इससे पता चलता है कि सलमान की जिंदगी में दोस्त बहुत अहमियत रखते हैं ।
jai bhanushali
- फोटो : social media
इसके अलावा जय भानुशाली, प्रिंस नरूला और साजिद खान भी नदीम के घर के बाहर स्पॉट हुए । बता दें कि इससे पहले सलमान खान, अजय देवगन के पिता वीरू देवगन की प्रेयर मीट में अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए थे । उन्होंने अजय देवगन और उनके पूरे परिवार को सांत्वना दी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan
- फोटो : amar ujala
बता दें कि सलमान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' सुपरहिट रही है । फिल्म ने करीब 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है । सलमान खान की अगली फिल्म 'दबंग 3' और 'इंशाअल्लाह' है । कुछ दिन पहले सलमान ने 'दबंग 3' की शूटिंग इंदौर में की थी । इस फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सलमान की पत्नी के रोल में नजर आएंगी । वहीं डिंपल कपाडि़या, सलमान की मां का रोल अदा करेंगी । वहीं अरबाज खान 'मक्खी' के रोल में होंगे ।
विज्ञापन
Salman Khan
- फोटो : twitter
सलामन ने फिल्म 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग शुरू नहीं की है । इस फिल्म में पहली बार सलमान और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी । फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं । ये एक लव स्टोरी है । सलमान खान 20 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करेंगे । साल 1999 में दोनों की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' सुपरहिट रही थी ।