फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी ही फिल्म में इसलिए आइटम ब्वॉय बने सलमान, प्रभु देवा के साथ 'मुन्ना बदनाम' पर करेंगे डांस

Thu, 28 Nov 2019 03:31 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 28 Nov 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Prabhu Deva Warina Hussain to groove in Munna Badnaam Hua in Dabangg 3
दबंग 3 में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की फेवरिट हीरोइनों की लिस्ट में शामिल होने के बाद फिल्म दबंग 3 में दिखने जा रहीं वरीना हुसैन के इस फिल्म में तय हुए आइटम गाने का नशा अब दोगुना होने जा रहा है। सलमान खान खुद अपनी ही फिल्म में इस गाने के लिए आइटम ब्वॉय बने हैं और इस गाने की मस्ती को थोड़ा और रंगीन करने के लिए खुद निर्देशक कोरियोग्राफर प्रभु देवा भी कैमरे के सामने नजर आएंगे।

Salman Khan Prabhu Deva Warina Hussain to groove in Munna Badnaam Hua in Dabangg 3
First motion poster of Dabangg 3 - फोटो : twitter

दबंग सीरीज की पिछली फिल्म में मुन्नी बदनाम हुई गाने पर बड़ी हायतौबा मची थी इस बार गाने के बोल मुन्ना बदनाम हुआ हो गए हैं और गाने की शूटिंग के दौरान पर सेट पर मौजूद रहे लोग बता रहे हैं कि मुन्ना बदनाम गाने में सलमान के साथ प्रभु देवा को शामिल करने का निर्णय आखिरी मिनट पर लिया गया। गाने के आखिरी चरण की शूटिंग के दौरान प्रभुदेवा को अपने साथ डांस में शामिल करने का आइडिया सलमान को ही आया। सलमान का ये मानना है कि प्रभुदेवा को सिनेमा का नटराज माना जाता है और सलमान का हर स्टेप भी खासा मशहूर होता है। ऐसे में अगर दोनों एक साथ परदे पर दिखे तो धमाका होना पक्का है।

Salman Khan Prabhu Deva Warina Hussain to groove in Munna Badnaam Hua in Dabangg 3
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन गाने की शूटिंग से पहले एक और दिलचस्प किस्सा हुआ। सलमान चाहते थे कि कैमरे के सामने वह और प्रभुदेवा बिल्कुल एक जैसे गेटअप में दिखें तो इसके लिए सलमान ने अपनी जैसी ही एक और जैकेट तलाश कराई। जैकेट आने के बाद सलमान ने प्रभुदेवा के साथ जो धमाल डांस किया है, वह बड़े परदे पर देखने लायक सीन होगा। गौरतलब ये भी है कि मुन्ना बदनाम गाने का ऑडियो जारी हो चुका है और लोगों पर असर भी कर रहा है। पहली दबंग में सलमान और मलाइका अरोड़ा ने 'मुन्नी बदनाम' गाने पर नाचकर सभी का दिल जीत लिया था। दबंग 2 में करीना कपूर और सलमान 'फेविकोल से' पर कदम मिलाते हुए नजर आए और अब बारी "मुन्ना बदनाम" की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Prabhu Deva Warina Hussain to groove in Munna Badnaam Hua in Dabangg 3
दबंग 3 (सलमान और प्रभु देवा) - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में बात करने पर प्रभुदेवा कहते है, "इस गाने में सलमान की ऊर्जा देखने लायक है। इस गाने के बाद फिल्मों में आइटम बॉय गानों को शामिल करने का एक नया चलन शुरू हो सकता है। फिल्म वांटेड के गाने 'मेरा ही जलवा' के बाद इस गाने में उनके साथ कैमरे के सामने आना मेरे लिए एक जादुई पल जैसा रहा।”  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed