{"_id":"5c8cc5c3bdec2213f01bd9ca","slug":"salman-khan-praises-ranveer-singh-for-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान ने दिया रणवीर सिंह को इतना बड़ा दर्जा, जानकर आमिर-शाहरुख को लग सकता है झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान ने दिया रणवीर सिंह को इतना बड़ा दर्जा, जानकर आमिर-शाहरुख को लग सकता है झटका
बॉलीवुड के 'सिंबा' और 'खिलजी' रणवीर सिंह का सिक्का इस वक्त सबसे ऊपर है। उनकी हालिया फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है कि बड़े-बड़े स्टार्स उनकी फिल्मों के आगे धूल चाटते दिखे। रील तो छोड़िए रणवीर ने अपने फैन्स को अपने रियल लाइफस्टाइल से भी दिवाना बनाया हुआ है। रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में अभी 10 साल भी नहीं हुए हैं और उन्होंने सुपरस्टार का तमगा हासिल कर लिया है। यही वजह है कि सुपरस्टार सलमान खान ने भी उनको सुपरस्टार मान लिया है।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह को लेकर बहुत बड़ी बात कर दी। सलमान ने कहा कि वह उसी शख्स को फिल्मों में मौका देते हैं जिसे वह एक्टिंग के लायक और काबिल समझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर कोई आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नहीं है। सलमान के इस बयान से साबित होता है कि रणवीर सिंह ने अब बड़े सुपरस्टार्स के बीच अपनी पैठ बना ली है।
3 of 5
gully boy
- फोटो : social media
रणवीर की हालिया फिल्म 'गली ब्वॉय' रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, रणवीर अपनी लाइव परफॉर्मेंस से भी अपने लाखों फैन्स का दिल जीतने में भी कामयाब रहते हैं। वहीं, लोग उनके अनोखे ड्रेसिंग स्टाइल और भरपूर्ण एनर्जी के दिवाने हैं। बता दें कि अपने 9 साल के फिल्मी करियर में रणवीर तरह-तरह के रोल में नजर आए हैं और वह हिट भी हुए हैं। रणवीर चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Gully Boy film
- फोटो : twitter
रणवीर ने साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बरात' से फिल्मों में कदम रखा था जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'सिंबा' जैसी हिट फिल्म कर रणवीर ने साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोडे़ हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bharat film shooting
- फोटो : twitter
वहीं, बात करें बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान की तो उन्होंने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ संग एक फोटो शेयर कर दी थी। फिल्म में कटरीना उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।