{"_id":"644d444ce14c27358409cfe8","slug":"salman-khan-pulls-alia-bhatt-and-sanjay-leela-bhansali-leg-over-his-shelved-film-inshallah-at-filmfare-awards-2023-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: अवॉर्ड शो में सलमान खान ने कसा संजय लीला भंसाली-आलिया भट्ट पर तंज, 'इंशाअल्लाह' कहकर लूट ली महफिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: अवॉर्ड शो में सलमान खान ने कसा संजय लीला भंसाली-आलिया भट्ट पर तंज, 'इंशाअल्लाह' कहकर लूट ली महफिल
68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। बीते दिन यह अवॉर्ड शो टीवी पर प्रसारित हुआ। इसमें आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का जलवा देखने को मिला। मूवी ने सबसे ज्यादा पुरस्कार अपने नाम किए। वहीं, इस शो को सलमान खान ने मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना के साथ मिलकर होस्ट किया। होस्टिंग के दौरान ही सलमान ने आलिया और भंसाली पर तंज कसा, जिसका वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के डायलॉग के लिए उत्कर्षिनी वशिष्ठ को सम्मानित किया गया। उत्कर्षिनी, स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं और उन्होंने आलिया भट्ट का शुक्रियाअदा करते हुए कहा, 'मुझे आलिया के लिए भगवान का शुक्रियाअदा करना है।' यह सुनते ही सलमान खान की हंसी छूट गई और उन्होंने 'इंशाअल्लाह' कहकर भंसाली और आलिया का मजाक बना दिया।
साल 2019 में संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'इंशाअल्लाह' की अनाउंसमेंट की थी। इस मूवी के साथ 12 साल के लंबे इंतजार के बाद भंसाली और सलमान खान किसी प्रोजेक्ट पर काम करने वाले थे। वहीं, इस मूवी में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने के लिए आलिया भट्ट को चुना गया था। हालांकि, क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से परियोजना को रोक दिया गया। इसी को लेकर सलमान अवॉर्ड शो में भंसाली और आलिया का मजाक बनाने से नहीं चूके।
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लगा दी है। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा है, 'इंशाअल्लाह, 2024 ईद पर देखने को मिले।' दूसरे ने लिखा है, 'इससे उस दिन की यादें वापस आ गईं, जब इंशाल्लाह की घोषणा की गई थी। भावनाओं की लहर से मैं गुजरा, न जाने इसके बारे में उत्साहित हूं या नर्वस। लेकिन यह निश्चित रूप से मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक होती।'
'इंशाअल्लाह' के बंद होने के बाद संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट संग मिलकर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बनाई। इसने फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्ट्रेस समेत आठ पुरस्कार अपने नाम किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।