{"_id":"5b262d214f1c1b5d748b549d","slug":"salman-khan-race-3-crosses-67-crores-and-break-2-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो दिन में ही सलमान की रेस 3 ने रचा इतिहास, शाहरुख और रणबीर को पीछे छोड़ दर्ज किया ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो दिन में ही सलमान की रेस 3 ने रचा इतिहास, शाहरुख और रणबीर को पीछे छोड़ दर्ज किया ये रिकॉर्ड
Sun, 17 Jun 2018 03:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
RACE 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को रिलीज हुए दो दिन बीत चुका है। सलमान खान के लिए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बड़ी चुनौती मानी जा रही है। दुनियाभर में फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग चल रही है। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने दो दिनों में 67.13 करोड़ की कमाई कर दी है।
2 of 5
रेस-3
दिलचस्प बात ये है कि ये कमाई तब हुई है जब फिल्म को लेकर न तो अच्छे रिव्यूज आए हैं और ना ही आॅडियंस के रिएक्शन बढ़िया हैं। पहले दिन फिल्म ने 29.17 करोड़ की कमाई की और दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 38.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। कुल मिलाकर फिल्म ने 67.13 करोड़ की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि तीन दिन में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
3 of 5
jab harry met sejal
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा फिल्म के नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। सलमान की रेस 3 ने बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के ऑल टाइम कलेक्शन को महज दो दिन में ही पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस कुल 62.50 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जग्गा जासूस चोरी
वहीं रेस 3 ने रणबीर कपूर को भी पीछे छोड़ते हुए उनकी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के ऑलटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। फिल्म ने कुल 53.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और यह फिल्म रणबीर के करियर के लिए भी खराब साबित हुई थी। रेस 3 ने दो दिन के कलेक्शन में ही रणबीर को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
Race 3
'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।