OTT Release: राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई से भुज तक, इस महीने को मजेदार बनाने आ रही हैं ये फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स पर इस महीने दर्शकों को मनोरंजन के लिए मजेदार कंटेंट आने वाला है। 12 मई को 'ऑक्सीजन' रिलीज होगी। वहीं 14 मई को 'द स्ट्रेंज हाउस' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 18 मई को अर्जुन कपूर, नीना गुप्ता, रकुल प्रीत सिंह, जॉन अब्राहम और अदिती राव हैदरी 'सरदार का ग्रैंडसन' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन काश्वी नायर ने किया है। इसके अलावा हॉलीवुड की मशहूर सीरीज 'लुसिफर' का पांचवा सीजन भी 28 मई को रिलीज हो रहा है। इस सीजन में क्लोई डेकर(लॉरेन जर्मन) और लुसिफर(टॉम इलिस) की लव स्टोरी की कहानी में भी नया मोड़ देखने को मिलेगा।
सलमान खान इस बार ईद के मौके पर अपने फैंस के लिए बड़ा तोहफा ला रहे हैं। 13 मई को जी 5 पर सलमान खान की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा अहम किरदार में नजर आएंगे।
अमेजन प्राइम
14 मई को अमेजन की ओरिजनल सीरीज 'द अंडरग्राउंड रेलरोड' का पहला सीजन रिलीज होगा। ये पुलित्जर प्राइज विनिंग उपन्यास पर आधारित कहानी है। वहीं 28 मई को प्राइम की दूसरी ओरिजनल सीरीज पैनिक का सीजन 1 भी रिलीज होगा।
डिज्नी+हॉटस्टार
विजय कार्निक की जिंदगी पर बनी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' इसी महीने डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा, संजय दत्त अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।