{"_id":"5c610933bdec2273ed39ba92","slug":"salman-khan-refused-for-rohit-dhawan-superhero-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड का सुपरहीरो बनने से सलमान खान का इनकार, वजह आपको चौंका देगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड का सुपरहीरो बनने से सलमान खान का इनकार, वजह आपको चौंका देगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
27 दिसंबर को सलमान खान ने अपना 53वां जन्मदिन मनाया था। इस समय सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। अभी कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसमें ये बताया गया कि यह इस साल ईद पर रिलीज होगी। इस बीच सलमान खान को एक बहुत बड़ी फिल्म के लिए सुपरहीरो के रोल का ऑफर दिया गया लेकिन उन्होंने एक खास वजह का हवाला देकर इस फिल्म को करने से मना कर दिया।
2 of 5
रोहित धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर रोहित धवन अपनी एक सुपरहीरो वाली फिल्म के लिए हीरो तलाश रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार है लेकिन उन्हें फिल्म के लीड रोल के लिए अभिनेता ही नहीं मिल रहा है। पहले रितिक रोशन ने इस फिल्म के लिए इनकार कर दिया और अब सलमान खान ने भी इस फिल्म को करने के लिए मना कर दिया है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को लगता है कि वो एक सुपरहीरो का किरदार निभाने की उम्र में नहीं हैं। भले ही सलमान खान तीनों खान में सबस छोटे हों लेकिन उनकी उम्र 54 साल हो चुकी है और उन्हें लगता है कि इस उम्र में वो सुपरहीरो का किरदार नहीं निभा पाएंगे और न ही किरदार के साथ न्याय ही कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
इस फिल्म को लेकर खबर आई थी सलमान के दोस्त साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को बना रहे हैं तो सकता है कि वह इस फिल्म को करने के लिए राजी हो जाएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
- फोटो : twitter
सलमान खान के पास इस समय फिल्मों की कमी नहीं हैं। 'भारत' की शूटिंग खत्म करने के बाद वो 'दबंग 3' के लिए काम शुरू कर देंगे। इसके बाद 'किक 2' भी बनने वाली है। सलमान एक और कोरियन फिल्म वेटरन के हिंदी रीमेक में भी काम करने की सोच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।