सब्सक्राइब करें

इन हीरोइनों के साथ जुड़ चुका सलमान खान का नाम, पाकिस्तानी अभिनेत्री को भी किया था डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 27 Dec 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
Salman khan relationship with these actresses as per reports
संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, सलमान खान - फोटो : instagram/salman_KhanFC

उम्र के पांच दशक पार कर चुके सलमान खान की शादी को लेकर अभी भी चर्चा होती रहती है। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। जिन अभिनेत्रियों के साथ उनका ब्रेकअप हुआ उनमें से कई के साथ उनकी अभी भी अच्छी बॉन्डिंग है। बॉलीवुड में सलमान खान जितना अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहे उतना ही अफेयर को लेकर भी। चलिए बताते हैं किन-किन अभिनेत्रियों के साथ सलमान खान के रिलेशनशिप की खबरें रहीं।

Trending Videos
Salman khan relationship with these actresses as per reports
शाहीन जाफरी - फोटो : फाइल

सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी को बताया जाता है। मशहूर पत्रकार और लेखक जसीम खान ने सलमान खान की बायोग्राफी में खुलासा किया है कि सलमान ने सबसे पहले शाहीन जाफरी को डेट किया था। उस वक्त अभिनेता की उम्र 19 साल थी। बता दें कि शाहीन जाफरी अभिनेत्री कियारा आडवानी की मौसी लगती हैं। कियारा ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान और शाहीन जाफरी एक रिश्ते में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan relationship with these actresses as per reports
संगीता बिजलानी, सलमान खान - फोटो : फाइल

मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद संगीता बिजलानी और सलमान खान के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। बताया जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे लेकिन बाद में यह शादी कैंसिल हो गई। हालांकि सलमान और संगीता अब भी अच्छे दोस्त हैं। 

Salman khan relationship with these actresses as per reports
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : फिल्म

संगीता बिजलानी से ब्रेकअप के वक्त ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान किसी और लड़की के लिए संगीता को धोखा दे रहे थे। जब यह बात संगीता को पता चली तो उन्होंने रिश्ता खत्म कर दिया। सलमान खान की जिंदगी में उस वक्त पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री सोमी अली ने दस्तक दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान सोमी ने बताया था कि सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया देखते ही वह उनकी ऐसी दीवानी हो गई थीं कि उसी रात सब छोड़-कर भारत आने की ठान ली थी। उस वक्त सोमी की उम्र मात्र 16 साल थी। मुंबई आते ही सोमी ने मॉडलिंग शुरू कर दी। सलमान और सोमी ने एक दूसरे को आठ साल तक डेट किया। सलमान भी उनके लिए सीरियस थे। कहा जाता है कि सलमान के गुस्सैल व्यवहार की वजह से दोनों अलग हो गए। 

विज्ञापन
Salman khan relationship with these actresses as per reports
सलमान खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : फिल्म

साल 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा। बाकी अभिनेत्रियों की तरह सलमान खान का ऐश्वर्या राय के साथ भी साल 2002 में ब्रेकअप हो गया।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed