फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKBKKJ: सलमान खान से पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी 'किसी का भाई किसी की जान', इस वजह से भाईजान को मिली फिल्म

Mon, 10 Apr 2023 10:00 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 10 Apr 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Salman khan replaces akshay kumar farhad samji Film kisi ka bhai kisi ki jaan know the inside story here
सलमान खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'भाईजान' के फैंस उनकी इस रोमांस, ड्रामा और एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान, पूजा हेगड़े स्टारर किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं, इस फिल्म से 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

Salman khan replaces akshay kumar farhad samji Film kisi ka bhai kisi ki jaan know the inside story here
सलमान खान-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के मेकर्स ने जब से फिल्म की अधिकारिक घोषणा की है तब से फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर सलमान का ही नाम सामने आया है, जिसकी वजह से उनके फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन शायद ही कोई यह जानता होगा कि फिल्म के लीड एक्टर और स्क्रिप्ट में बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसअल कोविड की दूसरी लहर के दौरान फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी को साल 2014 में आई तमिल फिल्म 'वीरम' का हिंदी रीमेक बनाने का आइडिया आया था, जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म पर काम करना शुरू किया। 
 
Salman khan replaces akshay kumar farhad samji Film kisi ka bhai kisi ki jaan know the inside story here
सलमान खान - फोटो : social media
उस समय इस फरहाद इस फिल्म को 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार के साथ बनाना चाहते थे। इसके बाद फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कई सारे बदलाव हुए, जिसके बाद न तो फिल्म पहले जैसी रही न ही फिल्म का लीड एक्टर। फरहाद ने इस दौरान अक्षय के साथ 'बच्चन पांडे' साइन कर ली, जिसके बाद फिल्म सलमान के हिस्से में जा गिरी। फिल्म के लीड हीरो के कैरेक्टर में काफी बदलाव किए गए, जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म का आइडिया छोड़ कर दूसरी रीमेक पर काम करना  शुरू कर दिया। इस फिल्म का नाम था 'बच्चन पांडे'। बता दें कि पहले दोनों ही फिल्में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली थी, लेकिन 'किसी का भाई किसी की जान' में लगातार हो रहे बदलाव के चलते नाडियाडवाला फिल्म से बाहर हो गए और फिल्म के राइट्स भाईजान को दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan replaces akshay kumar farhad samji Film kisi ka bhai kisi ki jaan know the inside story here
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के मेकर्स ने 10 जनवरी साल 2020 में अधिकारिक तौर पर फिल्म की घोषणा की थी उस समय फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' रखा गया था, लेकिन कोरोना के चलते फिल्म के प्रोडक्शन में काफी दिक्कते आईं, जिसके कारण फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग एक बार फिर से शुरू की गई। फिल्म के कई सीन्स लद्दाख में शूट कर लिए गए और फिल्म की शूटिंग इस साल 2023 में पूरी कर ली गई,लेकिन फिल्म के नाम में दो बार बदलाव किया गया। फिल्म का नाम बदलकर 'भाईजान' रखा गया, जिसके बाद एक बार फिल्म के नाम में परिवर्तन किया गया और फिल्म का नाम 'किसी का भाई किसी की जान' रखा गया।
 

 


 
विज्ञापन
Salman khan replaces akshay kumar farhad samji Film kisi ka bhai kisi ki jaan know the inside story here
सलमान खान-पूजा हेगड़े - फोटो : social media
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म भाईजान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाईयों से काफी प्यार करता है और किसी भी मामले को हिंसा और अपनी  ताकत से सुलझाता है, लेकिन फिर कहानी में जबरदस्त मोड़ आता है, जब उसे प्यार हो जाता है। इसके साथ ही उसे पता चलता है कि उसकी प्रेमिका के परिवार से कई साल पुरानी दुश्मनी है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ की दमदार अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें-  Nilu Kohli: पति के निधन से दर्द में हैं नीलू कोहली, बोलीं- नहीं जानती खुद को कैसे संभालूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed