फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी के दोबारा काम साथ न करने के बयान पर कुछ ऐसा बोले सलमान, सब हैरान

Wed, 29 May 2019 09:21 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 29 May 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Replied Disha Patani on concern about their age difference
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
हाल ही में दिशा पाटनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लगता है कि उम्र में अंतर की वजह से उन्हें दोबारा सलमान खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिल पाएगा। लेकिन दिशा के इस बयान पर सलमान खान ने रिएक्ट किया है। सलमान ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा -'मुझे नहीं लगता है कि उम्र का अंतर कोई बड़ी बात है। मैं अभी एक 17 साल की एक्ट्रेस के साथ काम कर रहा हूं।' हालांकि सलमान ने उस एक्ट्रेस और फिल्म के बारे में कोई भी जिक्र नहीं किया। 
Salman Khan Replied Disha Patani on concern about their age difference
salman khan - फोटो : social media
बता दें कि सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि शाहरुख खान और आमिर खान भी अपनी उम्र से कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ फिल्में कर चुके हैं। बता दें कि सलमान, आमिर और शाहरुख करीब 53 साल के हैं जो 31 वर्षीय अनुष्का, 35 वर्षीय कटरीना कैफ, 33 वर्षीय सोनम कपूर, 33 वर्षीय दीपिका पादुकोण के साथ फिल्में कर चुके हैं। इनकी जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद भी किया है। वहीं हाल ही में 68 वर्षीय रजनीकांत ने 27 वर्षीय एमी जैक्सन के साथ फिल्म 2.0 में काम किया था।
Salman Khan Replied Disha Patani on concern about their age difference
salman khan - फोटो : social media
5 जून को सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज हो रही है। जिसमें सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। वहीं इसके बाद सलमान खान संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में काम करेंगे जिसमें उनका साथ 26 वर्षीय आलिया भट्ट देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Replied Disha Patani on concern about their age difference
salman khan, disha patani - फोटो : social media
गौरतलब है कि हाल ही में दिशा पाटनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो भारत में सलमान के साथ काम करके काफी खुश हैं लेकिन उन्हें लगता है कि उन्हें दोबारा सलमान के साथ काम करने का मौका नहीं मिलेगा। वहीं सलमान के साथ दोबारा काम न कर पाने की वजह उन्होंने अपने और सलमान की उम्र के बीच अंतर को बताया था।
विज्ञापन
Salman Khan Replied Disha Patani on concern about their age difference
salman, priyanka, sona - फोटो : social media
वहीं हाल ही में सिंगर सोना मोहापात्रा ने सलमान खान पर हमला किया था। सोना ने सलमान खान को बार-बार 'भारत' छोड़ने पर प्रियंका पर तंज कसने को लेकर ट्वीट किया था। सोना ने लिखा था कि सलमान के बयान के बाद से ही उनके फैंस प्रियंका के लिए मीम्स बना रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed