सब्सक्राइब करें

इस तरह मिला सलमान खान को 'सल्लू' नाम, बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता ने की थी शुरुआत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 Jul 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan reveal Jackie Shroff gave him Sallu and salle name in bollywood
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में से एक हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सलमान खान को बॉलीवुड में दबंग, सल्लू या फिर भाईजान कहकर उनके चाहने वाले बुलाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी इन सभी नामों के साथ ट्रेंड होते रहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान को सल्लू नाम किसने दिया ? 

Trending Videos
Salman Khan reveal Jackie Shroff gave him Sallu and salle name in bollywood
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया है। उनमें से एक दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ भी हैं और सलमान खान को सल्लू नाम देने वाले जैकी श्रॉफ ही हैं। इस बात का पता इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से चला है। जिनमें सलमान खान ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें सल्लू नाम अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan reveal Jackie Shroff gave him Sallu and salle name in bollywood
सलमान खान , जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान दो अलग-अलग आयोजन में नजर आ रहे हैं, जहां वह यह बता रहे हैं कि उन्हें सल्लू नाम जैकी श्रॉफ ने उन्हें दिया है। वीडियो की शुरुआत में सलमान खान के साथ जैकी श्रॉफ और संजय दत्त नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान जैकी की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, 'यह पहले मुझे सलमान बुलाते थे उसके बाद सल्लू और कभी-कभी तो एक और नाम बोलते हैं जिसपर मैं कुछ नहीं बोलता 'सल्ले'।' 

Salman Khan reveal Jackie Shroff gave him Sallu and salle name in bollywood
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं वीडियो में अपने दूसरे आयोजन में सलमान खान मीडिया और अपने फैंस से बात करते हुए कहते हैं, 'मेरा नाम सलमान खान है। मुझे सलमान खान नाम बहूत अच्छा लगता है क्योंकि मेरे मां-बाप ने यह नाम दिया है। यह जैकी से शुरू हुआ। इसके बाद एक दिन मुझे मिलते हैं कहते सल्ले।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

There’s no one like Bidu😂

A post shared by Filmygyan Videos (@filmygyanvideos) on

विज्ञापन
Salman Khan reveal Jackie Shroff gave him Sallu and salle name in bollywood
फिल्म भारत में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर सलमान खान के नाम से जुड़ा यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें सलमान खान और जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में एक साथ काम किया है। यह दोनों कलाकार एक साथ आखिरी बार फिल्म भारत में नजर आए थे। 

पढ़ें: कोरोना ने बदल दीं बिजी सितारों की आदतें, भूमि बोलीं, 'मुझे अब खुद के साथ रहना अच्छा लगता है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed