{"_id":"609a61a81f7ff02d0478aef8","slug":"salman-khan-reveals-that-he-didn-t-kiss-disha-patani-in-radhe-your-most-wanted-bhai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: 'राधे' में दिशा पाटनी को नहीं बल्कि इस चीज को सलमान खान ने किया KISS, खुद बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: 'राधे' में दिशा पाटनी को नहीं बल्कि इस चीज को सलमान खान ने किया KISS, खुद बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 11 May 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडियाफाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले काफी समय से बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अपनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) को लेकर चर्चा में हैं। अब यह फिल्म 13 मई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर और दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इस फिल्म का ट्रेलर जिसने भी देखा सबसे पहले उसका ध्यान सलमान और दिशा पाटनी के किसिंग सीन पर गया होगा। यह तो सभी जानते हैं कि सलमान कभी ऑनस्क्रीन किस नहीं करते। ऐसे में इस सीन को देखकर लोग हैरान रह गए और तरह-तरह की बातें करने लग गए। लेकिन अब सलमान खान ने इसपर स्पष्ट तौर पर अपनी बात रखी है और सच का खुलासा किया है।
2 of 5
राधे योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान अपनी फिल्मों में नो किसिंग पॉलिसी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में जब वो ‘राधे’ में दिशा को किस करते दिखे तो सभी हैरत में पड़ गए। हालांकि बाद में एक इंटरव्यू के दौरान दबंग खान ने यह साफ कर दिया कि उन्होंने अपनी यह पॉलिसी अभी भी ब्रेक नहीं की है। वहीं सलमान से जब किसिंग सीन की सच्चाई के बारे में पूछा तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
3 of 5
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान आगे कहते हैं कि 'मैंने दिशा को किस किया ही नहीं है।' यह जवाब सुनकर एक बार फिर सब हैरान रह जाते हैं। इसके तुरंत बाद सलमान बोलते हैं कि 'जब यह सीन शूट किया जा रहा था तो उस दौरान दिशा के मुंह पर टेप लगा हुआ था। मैंने एक टेप को किस किया था।' वहीं अगले सवाल में जब सलमान से उनकी आने वाली फिल्मों में किसिंग सीन फिल्माने के बारे में पूछा तो उन्होंने फिर एक बार मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान कहते हैं कि ‘नहीं नहीं.. शायद आप मुझे अगली बार मेरे और हीरोइन के बीच में एक मोटा पर्दा देखें।' वहीं सलमान अपनी एक फिल्म का हवाला देते हुए कहते हैं कि 'मैंने प्यार किया' फिल्म में भी मैंने शीशे पर लगे लिपस्टिक के निशान पर किस किया था। मेरी नो किसिंग पॉलिसी हमेशा बरकरार रही है और आगे भी इसी तरह रहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : फिल्म पोस्टर
बता दें कि सलमान की यह बहु-प्रतीक्षित फिल्म ईद के खास मौके पर 13 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इसे सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमान खान, दिशा पाटनी के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।