फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की फिल्म को मिली हीरोइन, ये अभिनेत्री पहली बार करेंगी 'दबंग खान' के साथ रोमांस

Sun, 12 Jan 2020 09:41 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 Jan 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
salman khan romance with kriti sanon film kabhi eid kabhi diwali
सलमान खान, कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक और फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा करके अगले साल की ईद भी बुक कर दी है। इस खबर में एक नई खबर यह है कि फिल्म के लिए सलमान को हीरोइन भी मिल गई। 

salman khan romance with kriti sanon film kabhi eid kabhi diwali
Kriti Sanon - फोटो : instagram

खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अभिनेत्री कृति सेनन का नाम उछाला रहा है। हालांकि फिल्म के निर्माताओं की तरफ से इस तथ्य की अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। शनिवार से ही हिंदी फिल्म जगत में हलचल है कि सलमान की घोषित इस फिल्म में मुख्य महिला किरदार में कृति सेनन नजर आएंगी। अगर यह फिल्म इसी तथ्य के साथ पर्दे पर आती है, तो यह पहला मौका होगा जब सलमान खान के साथ कृति सेनन रोमांटिक जोड़ी के रूप में पर्दे पर रोमांस करेंगी। 

salman khan romance with kriti sanon film kabhi eid kabhi diwali
Kriti Sanon - फोटो : instagram

फिल्म की कहानी लिखने का जिम्मा साजिद नाडियाडवाला ने लिया है, साथ ही वह इस फिल्म को निर्मित भी कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन के बागडोर हाउसफुल 4 के निर्देशक फरहाद सामजी संभालेंगे। फरहाद और साजिद ने हाल ही में हाउसफुल 4 के लिए एक साथ काम किया है। समीक्षकों से कड़वी बातें सुनने के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म जैसा व्यापर किया है। कृति सेनन को इस फिल्म में अक्षय कुमार की नायिका बनाकर सिनेमाघरों में पेश किया गया था। इस हिसाब से देखा जाए तो कृति के लिए साजिद और फरहाद के साथ काम करना कोई नई बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan romance with kriti sanon film kabhi eid kabhi diwali
सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला दूसरी बार किसी फिल्म में दिखाई देंगे है। दोनों ने एक साथ फिल्म किक में काम किया था। कारोबार के लिहाज से इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का काम किया था। फिलहाल सलमान इसी साल ईद पर आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

दूसरे दिन भी 'तानाजी' से पिछड़ी 'छपाक', जानें कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed