फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे दिन 'छपाक' और 'तानाजी' के कलेक्शन में 40 फीसदी का उछाल, अब रविवार पर टिकीं निगाहें

Sun, 12 Jan 2020 09:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 Jan 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
chhapaak and tanhaji the unsung warrior day 2 box office collection
छपाक, तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण की 'छपाक' और अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। 'छपाक' की बात करें तो रिलीज से पहले ही कई वजहों से चर्चा में बनी रही। ऐसे में सभी की निगाहें इस पर हैं कि दीपिका की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन करती है। 

chhapaak and tanhaji the unsung warrior day 2 box office collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक छपाक की कमाई में दूसरे दिन शनिवार को 35 से 40 फीसदी बढ़ोत्तरी देखी गई। फिल्म को बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स की जगह छोटे शहरों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली। 'छपाक' ने दूसरे दिन करीब छह करोड़ की कमाई की है। दो दिन में इसने 10.50 करोड़ जुटा लिए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले दीपिका जेएनयू में हो रहे छात्र प्रदर्शन में पहुंची थीं जिसके बाद कई जगहों पर उनकी फिल्म का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। ऐसी भी आशंका थी कि इससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है लेकिन इसका थोड़ा बहुत ही असर फिल्म पर पड़ा है। रविवार को कलेक्शन का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

chhapaak and tanhaji the unsung warrior day 2 box office collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

'छपाक' का बजट 35 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 10 करोड़ खर्च हुए हैं। फिल्म कुल 2,160 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। दीपिका के अलावा इसमें विक्रांत मेस्सी ने मुख्य भूमिका निभाई है। मेघना गुलजार ने इसका निर्देशन किया है। जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका पादुकोण और मेघना गुल्जार ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chhapaak and tanhaji the unsung warrior day 2 box office collection
तानाजी - फोटो : अमर उजाला

अब बात करते हैं बड़े बजट की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की। अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका से सजी इस फिल्म ने दूसरे दिन जबरदस्त कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 40 फीसदी का इजाफा हुआ और 20 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 15.1 करोड़ जुटाए थे। इस तरह फिल्म ने करीब 35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

विज्ञापन
chhapaak and tanhaji the unsung warrior day 2 box office collection
तानाजी - द अनसंग वारियर

'तानाजी' का कलेक्शन भले ही 'छपाक' से कहीं ज्यादा हो लेकिन यहां यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि फिल्म का बजट 110 करोड़ है। जबकि इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। फिल्म को स्क्रीन्स भी ज्यादा मिले हैं। भारत में ये फिल्म 3,880 और विदेश में 660 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। तानाजी को अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशक ओम राउत हैं।  

शुरू हो गई 'हंगामा' के सीक्वल की शूटिंग, इस कोरियोग्राफर को मिली पहला गाना फिल्माने की जिम्मेदारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed