{"_id":"5c3d5b62bdec22739a5bdfbf","slug":"salman-khan-rumoured-girlfriend-iulia-vantur-film-closed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की दोस्त यूलिया की डेब्यू फिल्म पर लगा ताला, इस वजह से सभी ने पैसे लगाने से किया मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की दोस्त यूलिया की डेब्यू फिल्म पर लगा ताला, इस वजह से सभी ने पैसे लगाने से किया मना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Saini
Updated Tue, 15 Jan 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
iulia vantur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में चेहरे आगे कर पैसे लगाने वाले आसामी तलाशने का दौर संकट में है। इस के चलते सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वंतूर की पहली फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' बंद हो गई है। सलमान खान ने अपनी इस खास दोस्त की फिल्म में हर तरह की मदद करने का भरोसा दिया था और इसी के चलते उन्होंने अपने पुराने दोस्त प्रेम सोनी के साथ यूलिया वंतूर की डेब्यू फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' शुरू कराई थी।
Trending Videos
2 of 5
प्रेरणा अरोड़ा
'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' की प्रोड्यूसर घोषित तौर पर प्रेरणा अरोड़ा थी और सलमान खान की प्लानिंग के मुताबिक हिंदी सिनेमा में पैसे लगाते रहे कुछ बड़े फाइनेंसर्स को इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाना था। इस फिल्म को कोई कॉरपोरेट हाउस खरीद लेए इसके लिए भी सलमान खेमे ने तमाम कोशिशें की। लेकिन इसी बीच फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अऱोड़ा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Iulia Vantur
प्रेरणा अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद कोई भी फाइनेंसर या कॉरपोरेट हाउस यूलिया वंतूर की इस फिल्म में आगे पैसा लगाने को तैयार नहीं है। पिछले हफ्ते ही प्रेम सोनी ने फिल्म से अलग होने का फैसला किया था और इस फैसले की जानकारी भी सलमान खान को दे दी थी।
4 of 5
Iulia Vantur
सूत्र बताते हैं कि सलमान खान ने प्रेम सोनी से सहमति जताई है। इसी के बाद फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' को बंद करने का फैसला हो गया। यूलिया की ये फिल्म किसी दूसरे फाइनेंसर के साथ भी नहीं बनेगी।
विज्ञापन
5 of 5
दबंग 3
- फोटो : Poster
सलमान अब यूलिया के लिए अपनी दबंग फ्रैचाइजी की अगली फिल्म दबंग 3 में कोई कायदे का रोल निकालने की कोशिश में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X