फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe: सलमान खान की नसीहत, 'पाइरेटेड साइट्स पर ना देखें फिल्म वरना होगी कार्रवाई'

Sun, 16 May 2021 10:39 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 16 May 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan's Appeal 'Not to Watch RADHE Illegally Otherwise Serious Action Would Be Taken'
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी प्लेक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज देखा गया था। जिसका असर यह हुआ कि रिलीज के तुरंत बाद ही जी प्लेक्स का सर्वर क्रैश हो गया था। वहीं ओटीटी ने अपना सालाना सब्सक्रिप्शन और फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की टिकट का खर्चा जोड़कर एक कॉम्बो ऑफर लॉन्च किया था। इसका मतलब कि जो दर्शक भी जी सिनेप्लेक्स पर ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ देखने के लिए भुगतान करेंगे, वे इसके साथ साल भर तक जी5 पर उपलब्ध सामग्री भी देख सकेंगे। वहीं जी5 के मुख्य कारोबार अधिकारी मनीष कालरा ने बताया था कि इस बार की ईद को सलमान खान ने जिस जोश खरोश के साथ मनाने की तैयारी की है, उसमें उनका कोई प्रशंसक इस फिल्म को देखने से छूट न जाए इसके लिए जी5 ने अभी से पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो पाइरेटेड साइट्स के जरिये फिल्म देखने की कोशिश में लगे हैं। अब सलमान खान ने उन्हें नसीहत दी है।

Salman Khan's Appeal 'Not to Watch RADHE Illegally Otherwise Serious Action Would Be Taken'
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान ने एक ट्वीट के जरिये लोगों से फिल्म को पाइरेटेड साइट्स पर नहीं देखने की अपील की है। यदि अब भी कोई ऐसा करेगा तो साइबर सेल उन अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी।

Salman Khan's Appeal 'Not to Watch RADHE Illegally Otherwise Serious Action Would Be Taken'
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमने आपको 249 रुपये प्रति व्यू के उचित मूल्य पर हमारी फिल्म “राधे” को देखने के लिए उपलब्ध कराया है। इसके बावजूद पाइरेटेड साइट्स “राधे” की अवैध रूप से स्ट्रीमिंग कर रही हैं जो कि एक गंभीर अपराध है। साइबर सेल इन सभी अवैध साइट्स के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कृपया पाइरेसी का हिस्सा ना बनें। कृपया इस बात को समझें कि आप साइबर सेल के साथ बहुत परेशानी में पड़ जाएंगे।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan's Appeal 'Not to Watch RADHE Illegally Otherwise Serious Action Would Be Taken'
सलमान खान - फोटो : instagram

इससे पहले भी सलमान खान ने एक वीडियो के जरिये लोगों से पाइरेटेड साइट्स से फिल्म नहीं देखने की अपील की थी। वीडियो में सलमान कहते हैं कि 'एक फिल्म बनाने में बहुत लोग बहुत मेहनत करते हैं। बहुत दुख होता है जब लोग पाइरेसी करके एक फिल्म देखते हैं। मैं आप सबसे एक कमिटमेंट मांगता हूं कि फिल्म एंजॉय करें और सही प्लेटफॉर्म पर करें। नो पाइरेसी इन एंटरटेनमेंट।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

विज्ञापन
Salman Khan's Appeal 'Not to Watch RADHE Illegally Otherwise Serious Action Would Be Taken'
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : फिल्म पोस्टर

गौरतलब है कि फिल्म देखने के बाद एक तरफ भाईजान के फैंस ‘राधे’ को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं तो वहीं कई लोग फिल्म देखने के बाद निराश हैं क्योंकि प्रभु देवा निर्देशित फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इसके अलावा फिल्म को लेकर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। जिनमें सलमान की एंट्री से लेकर दर्शकों के हाल पर मीम्स बनाए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed