फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान हाशमी के साथ हिट फिल्म देने के बाद भी फ्लॉप रहा इस एक्ट्रेस का करियर, फिर हो गईं गुमनाम

Sun, 16 May 2021 10:33 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 16 May 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Sonal Chauhan Birthday Special: Untold Facts About Jannat Actress Will Surprise You
सोनल चौहान

बॉलीवुड में 'जन्नत गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनल चौहान आप सभी को याद होंगी। एक्टर इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जन्नत' में काम करके सोनल चौहान को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। फिल्म में सोनल के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था और ऐसा लगने लगा था कि अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी खेलेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोनल चौहान ने जन्नत के बाद भी कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिर भी उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। आखिर में सोनल चौहान ने हिंदी सिनेमा से दूरी बना ली। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। 16 मई, 1987 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मीं सोनल चौहान एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार मणिपुर के रॉयल चौहान राजपूत घराने से हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ बातें आपको बताने जा रहे हैं।

Sonal Chauhan Birthday Special: Untold Facts About Jannat Actress Will Surprise You
सोनल चौहान

सोनल चौहान फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग किया करती थीं और वो पहली भारतीय थीं जिन्हें मिस वर्ल्ड टूरिज्म 2005 के खिताब से सम्मानित किया गया था। सोनल को पहली बार हिमेश रेशमिया के एलबम 'आप का सुरूर' में देखा गया था। 'जन्नत' फिल्म के डायरेक्टर कुनाल देशमुख ने सोनल को मुबंई के एक रेस्टोरेंट में देखा था। इसके बाद उन्होंने सोनल को अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया और शूटिंग शुरू कर दी। 

Sonal Chauhan Birthday Special: Untold Facts About Jannat Actress Will Surprise You
सोनल चौहान

फिल्म में सोनल ने इमरान हाशमी के अपोजिट मासूम जोया माथुर नाम की लड़की का किरदार निभाया था। बॉलीवुड फिल्म 'जन्नत' के लिए सोनल को फिल्मफेयर अवॉर्ड 2009 में नॉमिनेट किया गया था। फिल्म 'जन्नत' के अलावा सोनल चौहान 'बुड्डा होगा तेरा बाप', 'पहला सितारा', '3जी', 'पलटन, जैक एंड दिल' में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, ये फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। लेकिन, सोनल की अदाकारी को लोगों ने काफी सराहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonal Chauhan Birthday Special: Untold Facts About Jannat Actress Will Surprise You
सोनल चौहान

सोनल ने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि अपनी किस्मत  साउथ और कन्नड फिल्मों में भी आजमाई। इसके अलावा कई टीवी विज्ञापनों में काम के साथ एक्ट्रेस ने कई मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट भी करवाए। लोग उन्हें किस हद तक पसंद करते थे इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि एक बार सोनल चौहान के एक फैन ने उन्हें उनके 28वें जन्मदिन पर 8000 लाल गुलाब भेजे थे। गुलाब भेजते हुए फैन ने अपना नाम तक नहीं लिखा था।

विज्ञापन
Sonal Chauhan Birthday Special: Untold Facts About Jannat Actress Will Surprise You
सोनल चौहान

पत्रकारिता में रुचि होने की वजह से सोनल ने दिल्ली के गार्गी कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया। पहली फिल्म आने के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वो फिल्मों में आ गईं। हालांकि, फिल्मों में भी कुछ खास ना कर पाने के बाद सोनल ने सिनेमा जगत से दूरी बना ली। सोनल चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन इस वक्त वो कहां है और क्या कर रही हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed