फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्की कौशल: निर्देशक रहे पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में आए, फिर ऐसे बने इंजीनियर से 'मेजर'

Sun, 16 May 2021 10:23 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 16 May 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal birthday unknown facts bollywood journey from engineering to films
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

अभिनेता विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री में अब अपनी खास जगह बना चुके हैं। फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। इसमें वे लीड रोल मेजर विहान शेरगिल की भूमिका में नजर आए थे। यह पिक्चर उनके फिल्मी करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई और इसके जरिए उन्होंने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। उनका जन्म 16 मई 1988 को मुंबई में ही हुआ था। विक्की के पिता शाम कौशल बॉलीवुड के जाने-माने स्टंटमैन हैं और उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'जहां बहे गंगा की धार' का निर्देशन भी किया।लेकिन एक समय ऐसा था जब विक्की के पिता को बॉलीवुड में काम पाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Vicky Kaushal birthday unknown facts bollywood journey from engineering to films
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

फिल्म इंडस्ट्री में कड़े संघर्ष को देखते हुए विक्की के पिता चाहते थे कि अभिनेता पढ़ लिखकर बेहतर जॉब करें, लेकिन विक्की बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे। उन्होंने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 'किशोर नमित कपूर एक्टिंग एकेडमी' से एक्टिंग की पढ़ाई की। उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर अनुराग कश्यप को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म के दोनों पार्ट में असिस्ट किया था। 2015 में विक्की ने फिल्म 'मसान' से डेब्यू किया था। फिल्म में वह लीड रोल में थे। इस फिल्म में विक्की की एक्टिंग को काफी सराहा गया था।

Vicky Kaushal birthday unknown facts bollywood journey from engineering to films
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

इसके बाद विक्की साल 2016 में दो फिल्मों में नजर आए। उनकी पहली फिल्म थी 'जुबान'। दूसरी फिल्म थी ‘रमन राघव 2.0’। इस मूवी में वैसे तो मुख्य किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का था, लेकिन विक्की के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींचा था और वो महत्वपूर्ण भूमिका में बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal birthday unknown facts bollywood journey from engineering to films
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

2018 में उन्होंने फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फूट’ में काम किया। इसके अलावा 'संजू', 'राजी', 'पिंक, 'मनमर्जियां' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में नजर आए। विक्की अपने रफ और टफ लुक के लिए फीमेल फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उन्होंने ने धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान फैंस के बीच बना ली है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal birthday unknown facts bollywood journey from engineering to films
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। इसके अलावा वे सुपरहीरो फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' और मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'सैम मानेकशॉ' की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed