फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe: ‘राधे’ ने पहले ही दिन की 108 करोड़ की कमाई, देश में बदल जाएगा फिल्में रिलीज होने का तरीका

Sun, 16 May 2021 10:11 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 16 May 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Radhe film breaks the records of box office collection 130 crore on first day
‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की पहले दिन की  कमाई ने अरसे से रिलीज की राह तक रही फिल्मों के लिए रोशनी की एक नई किरण दिखाई है। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो सिर्फ भारत में फिल्म ने पहले दिन 108 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ये सलमान खान की किसी भी फिल्म को देश में मिली अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ ने देश में ‘पे पर व्यू’ के जरिए फिल्मों की रिलीज पर भी कामयाबी की मोहर लगा दी है। सलमान की किसी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग उनकी पिछली फिल्म ‘भारत’ की रही है जिसने रिलीज के दिन ही 42 करोड़ 30 लाख रुपये जुटाए थे।

Salman Khan Radhe film breaks the records of box office collection 130 crore on first day
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सही पड़ा शारिक पटेल का दांव

फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को सलमान खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स के लिए खुद बनाया है। हीरो वह खुद हैं और फिल्म बनाने में लगने वाला पैसा उन्होंने अपने साथ कुछ निर्माताओं को जोड़कर जुटाया है। सलमान खान की इस फिल्म को पिछले साल यशराज फिल्म्स के जरिए रिलीज करने की बात चली थी, लेकिन ये बातचीत अटकती दिखाई दी तो सलमान खान ने इसका सौदा जी स्टूडियोज के साथ कर दिया। सूत्र बताते हैं कि जी स्टूडियोज के प्रमुख शारिक पटेल ने फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के अधिकार खरीद कर बड़ा दांव खेला। फिल्म की रिलीज के पहले ही सिनेमा के कारोबारी समूह में फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स आने लगी थी और जिन लोगों ने फिल्म का फर्स्ट कट देख लिया था उन्होंने पहले ही बता दिया था कि फिल्म की रिपोर्ट अच्छी नहीं है। लेकिन, सलमान की पिछली कम से कम रेटिंग वाली फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर दो सौ से तीन सौ करोड़ तक का कारोबार किया।

Salman Khan Radhe film breaks the records of box office collection 130 crore on first day
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

249 की टिकट और दर्शक 42 लाख

जी5 के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा के मुताबिक अगर सलमान की फिल्म थिएटर में एक करोड़ लोग भी देख लेते हैं तो वह फिल्म कम से कम दो सौ करोड़ रुपये कमा लेती है। जी स्टूडियोज, जी5 और जी सिनेप्लेक्स ने मिलकर फिल्म रिलीज का ये नया तोड़ निकाला है। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ फिल्म पहले दिन 42 लाख लोगों ने देखी। फिल्म का प्ले बटन दबाने के बाद छह घंटे के भीतर एक शो देखने पर दर्शकों को 249 रुपये खर्च करने पड़े। और इस हिसाब से फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ ने रिलीज के पहले ही दिन करीब 108 करोड़ रुपये की रकम सिर्फ भारत में कमा ली। विदेश में फिल्म ने पहले दिन करीब 4.5 करोड़ रुपये की कमाई और की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Radhe film breaks the records of box office collection 130 crore on first day
बॉलीवुड अपकमिंग फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विदेश में नहीं दिखेगी ओटीटी पर

फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ अभी विदेश में किसी ओटीटी पर उपलब्ध नही है। विदेश में फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और ईद की वजह से फिल्म को अरब देशों में काफी अच्छी ओपनिंग भी मिली है। लेकिन, असल चर्चा शनिवार को मुंबई में इस बात को लेकर होती रही कि क्या हिंदी सिनेमा की साल भर से ज्यादा समय से रिलीज की राह देख रही फिल्मों को भी इसी तरह ‘पे पर व्यू’ के हिसाब से रिलीज कर देना चाहिए। रिलायंस एंटरटेनमेंट की दो फिल्में ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ और यशराज फिल्म्स की तीन बड़ी फिल्में ‘जयेशभाई जोरदार’, ‘पृथ्वीराज’ व  ‘बंटी और बबली 2’ रिलीज की कतार में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ भी लाइन में लगी है।

विज्ञापन
Salman Khan Radhe film breaks the records of box office collection 130 crore on first day
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘टाइगर जिंदा है’ ने पहले हफ्ते में कमाए 206 करोड़

फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के पहले दिन के ‘पे पर व्यू’ के आंकड़ों से उत्साहित जी समूह अब कुछ और फिल्मों की हाइब्रिड रिलीज की योजना बना रहा है। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की इस फिल्म को जी स्टूडियोज ने 190 करोड़ रुपये में खरीदा है। और, ये रकम उसे पहले हफ्ते में ही वसूल हो जाने की पूरी उम्मीद है। सलमान खान की किसी फिल्म के पहले हफ्ते में ही सबसे ज्यादा रकम जुटाने का रिकॉर्ड अभी तक फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के नाम रहा है, इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 206 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed