फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासाः इमरान हाशमी ने बताई महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के अलग होने की वजह, कहा- कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता

Sun, 16 May 2021 09:52 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 16 May 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
Emraan Hasmi spoke about splits of Mahesh bhatt and Mukesh Bhatt said we are still a family
इमरान हाशमी, महेश भट्ट, मुकेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई परिवार ऐसे हैं जिनके लगभग सभी सदस्य इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। इसमें भट्ट परिवार भी शामिल हैं जिसमें महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट जैसे सभी सदस्य बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। वहीं महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की जोड़ी ने तो बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बनाई है। हालांकि महेश और मुकेश भट्ट इसी साल प्रोफेशनली तौर पर अलग हो गए। दोनो भाईयों ने विशेष फिल्म्स नाम की कंपनी से जुड़कर कई सालों तक बेहतरीन काम किया लेकिन जनवरी में कंपनी के संस्थापक मुकेश भट्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि अब कंपनी उनके बच्चे संभालेंगे और वो सलाहकार की भूमिका में रहेंगे। हालांकि इस पर आधिकारिक रूप से दोनो की ही तरफ से कुछ नहीं कहा गया था। वहीं इस मामले पर अब इमरान हाशमी ने दोनों के अलग होने की वजह का खुलासा किया है।

Emraan Hasmi spoke about splits of Mahesh bhatt and Mukesh Bhatt said we are still a family
महेश भट्ट, मुकेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के अलग होने पर इमरान हाशमी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'विशेष फिल्म्स के साथ मेरी कई खूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं। मैं बस चाहता हूं कि हम सब फिर से एक साथ एक फिल्म के लिए वापस आएं। कुछ भी स्थायी नहीं होता। हम आज भी एक परिवार हैं। वो दोनों क्यों अलग हुए इस बारे में मैं पूरी बात नहीं जानता हूं लेकिन कहते हैं ना कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता है और जहां तक मेरी बात है मैं अभी भी दोनों से बात करता हूं'।

Emraan Hasmi spoke about splits of Mahesh bhatt and Mukesh Bhatt said we are still a family
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान हाशमी ने भट्ट कैंप से ही अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों में महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के विशेष फिल्म्स के बैनर तले काम किया। इमरान ने कहा कि, 'दोनो के बीच काम को लेकर भले ही अलगाव हुआ हो लेकिन हम अभी भी एक परिवार हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hasmi spoke about splits of Mahesh bhatt and Mukesh Bhatt said we are still a family
इमरान हाशमी - फोटो : youtube
आगे इमरान हाशमी ने कहा कि, 'मैंने लॉकडाउन के वक्त महेश भट्ट से बात की। वो मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म निर्माता नहीं है बल्कि एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं जिन्होंने मुझे मार्गदर्शन दिया है। लॉकडाउन के वक्त कुछ चीजें सही नहीं चल रहीं थी और मुझे इस पर उनके इनपुट की जरूरत थी'।
विज्ञापन
Emraan Hasmi spoke about splits of Mahesh bhatt and Mukesh Bhatt said we are still a family
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने करियर पर बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा कि, 'मैं कभी नहीं कहता कि मैंने बहुत सारी फ्लॉप फिल्में दी हैं बल्कि मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं उन फिल्मों का हिस्सा रहा हूं जो ज्यादा लोकप्रिय नहीं रहीं। एक अभिनेता के लिए ये कहना शायद सही नहीं होगा कि उसकी सभी फिल्में शानदार रहीं। कोई भी ऐसा कलाकार नहीं रहा जिसे 100 फीसदी सफलता मिली हो। हालांकि मैंने ऐसी भी कई फिल्में की हैं जो बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली लेकिन मुझे उससे पहचान मिली'। इमरान आखिरी बार 'मुंबई सागा' फिल्म में नजर आए थे। ये ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed