टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नजर आती हैं। आए दिन नई तस्वीरों से इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं। वहीं फैंस को भी उनसे जुड़ी हर अपडेट का इंतजार रहता है। इन दिनों सुमोना एक बार फिर लाइमलाइट में आई हैं लेकिन यह वजह हैरान कर देने वाली है। दरअसल, सुमोना ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिये खुलासा किया है कि फिल्हाल उनके पास कोई काम नहीं है और साथ ही बताया कि वो एक लंबे अरसे से गंभीर बीमारी से भी जूझ रही हैं।
पांच खबरें: सुमोना चक्रवर्ती हो गई हैं बेरोजगार और 4.2 मिलियन व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी राधे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की पहले दिन की कमाई ने अरसे से रिलीज की राह तक रही फिल्मों के लिए रोशनी की एक नई किरण दिखाई है। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो सिर्फ भारत में फिल्म ने पहले दिन 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ये सलमान खान की किसी भी फिल्म को देश में मिली अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ ने देश में ‘पे पर व्यू’ के जरिए फिल्मों की रिलीज पर भी कामयाबी की मोहर लगा दी है। सलमान की किसी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग उनकी पिछली फिल्म ‘भारत’ की रही है, जिसने रिलीज के दिन ही 42 करोड़ 30 लाख रुपये जुटाए थे।
Radhe: ‘राधे’ ने पहले ही दिन की 130 करोड़ की कमाई, देश में बदल जाएगा फिल्में रिलीज होने का तरीका
देश में कोरोना की दूसरी लहर जोरों पर हैं और आए दिन बहुत से लोग इससे संक्रमित हो रहें हैं। मनोरंजन जगत के सितारे भी इस वायरस से अछूते नहीं रह गए हैं। हाल ही में छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या सखूजा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई। हालांकि, उन्होंने बताया कि वो कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती नहीं हुई हैं। 'ये हैं चाहते' शो में अहाना का किरदार निभा रही हैं ऐश्वर्या सखूजा ने अपनी तस्वीर साझा कर फैंस और शुभचिंतकों को बताया है कि उन्हें कोरोना संक्रमण नहीं हुआ है।दरअसल, ऐश्वर्या की हाल ही में सर्जरी हुई है और इस वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं।
छोटा पर्दाः अस्पताल में भर्ती हैं 'ये हैं चाहते' फेम ऐश्वर्या सुखेजा, तस्वीर साझा कर कहा- कोरोना नहीं हुआ है
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता और गायक रितेश पांडे अपने सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, रितेश पांडे के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में रहने वाले रितेश शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही रितेश ने अपनी मंगेतर वैशाली पांडे के साथ सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अब दोनों की शादी की तस्वीरें धमाल मचा रही हैं। खास बात है कि दोनों अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर परिणय सूत्र में बंधे। इसके साथ-साथ एक और दिलचस्प वजह भी रही कि रितेश का जन्मदिन भी 14 मई को ही होता है और इसी दिन को उन्होंने अपनी शादी के लिए भी चुना।
शुभ विवाह: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे ने की शादी, यहां देखें दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर
जैकलीन फर्नांडिस ने भी कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के लिए कमर कस ली है और वो लगातार अपने कामों से लोगों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में जैकलीन ने खुलासा किया है कि वो कोविड-19 केयर सेंटर भी खोलेंगी, जिसमें 100 बेड की सुविधा होगी। इसके अलावा भी इसमें अन्य सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। एक्ट्रेस के इन कार्यों की उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सहायता: जैकलीन फर्नांडिस ने बढ़ाया मदद का हाथ, खोलेंगी कोविड-19 केयर सेंटर साथ ही खरीदी दो एंबुलेंस