Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Neena Gupta said she and Vivek Mehra lived as husband wife for the first time in previous lockdown got to know each other a lot
{"_id":"60a082aa8ebc3e719e5fa24d","slug":"neena-gupta-said-she-and-vivek-mehra-lived-as-husband-wife-for-the-first-time-in-previous-lockdown-got-to-know-each-other-a-lot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः शादी के 13 साल बाद पहली बार नीना गुप्ता और विवेक मेहरा ने साथ गुजारा वक्त, कहा- हमने अब एक दूसरे को जाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउनः शादी के 13 साल बाद पहली बार नीना गुप्ता और विवेक मेहरा ने साथ गुजारा वक्त, कहा- हमने अब एक दूसरे को जाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 16 May 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विवेक मेहरा, नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। नीना की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में होती है जो बेबाक और बिंदास अंदाज में अपनी बातें करती हैं। नीना गुप्ता शादी, करियर, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों जैसे कई मुद्दों पर बेबाक विचार रखती नजर आती हैं। बहुत सी बातें जो हमारे समाज के लिहाज से काफी आधुनिक मानी जाती हैं वो नीना के लिए आम बात हैं। वो वही करना पसंद करती हैं जो उन्हें अपने लिए सही लगता है। जहां एक तरफ नीना ने सिंगल मदर के रूप में मसाबा का पालन पोषण किया तो वहीं साल 2008 में उन्होंने लगभग 50 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी। हालांकि शादी के बाद भी दोनो दो अलग अलग शहरों में रहते हैं। अब हाल ही में नीना ने खुलासा किया कि पिछले साल हुए लॉकडाउन में उन्हें विवेक के साथ वक्त बिताने का मौका मिला और वो दोनों पहली बार पति-पत्नी की तरह रहे।
2 of 5
विवेक मेहरा, नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
नीना और विवेक मेहरा की मुलाकात लंदन से मुंबई की एक फ्लाइट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनो एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। नीना की पहले से एक बेटी थी मसाबा, लेकिन विवेक को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने साल 2008 में शादी रचा ली। हालांकि एक दूसरे से दूर रहते हुए भी नीना और विवेक की बॉन्डिंग जबरदस्त है।
3 of 5
नीना गुप्ता
- फोटो : Insatagram- @neena_gupta
एक इंटरव्यू में नीना ने बताया कि वो पिछले साल हुए लॉकडाउन में अपने पति विवेक के साथ छह महीने के लिए मुक्तेश्वर में रहीं थीं। नीना ने कहा, 'मेरे पति दिल्ली में रहते हैं और मै मुंबई में, हमेशा से हमारे साथ ऐसा ही रहा है। तो ऐसा पहली बार हुआ जब लॉकडाउन में हम इतने दिनों एक साथ रहे। पहली बार उन्होंने मुझे जाना और मैंने उन्हें'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति विवेक के साथ नीना गुप्ता
- फोटो : Social Media
नीना ने कहा कि, 'वो विवेक से हमेशा इशारे की भाषा में बात करती हैं क्योंकि वो हमेशा फोन पर व्यस्त रहते हैं। विवेक एक चार्टेड अकाउटेंट हैं ऐसे में उनका बहुत सा समय जरूरी कॉल्स में निकल जाता है'। नीना ने आगे बताया कि वो अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीती हैं और ये बात पत्नी होने के रूप में उन्होंने बहुत अच्छे से सीखी है।
विज्ञापन
5 of 5
पति के साथ नीना गुप्ता
- फोटो : Social Media
नीना ने कहा कि, 'पहले मैं अक्सर ऐसी बातें बोलती थी कि अरे देखो हम साथ हैं, लेकिन मैं तो तुम्हें देख ही नहीं पाती, तुम हमेशा फोन पर ही रहते हो, मैं तुमसे बात ही नहीं कर पाती। वहीं अब वो ये बात मुझसे बोलते हैं कि अरे तुम कितनी व्यस्त हो गई हो। तुम हमेशा फोन पर रहती हो। अब मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मैंने खुद को व्यस्त रखना सीख लिया है। मैं अपनी खुशियों के लिए अपने पति पर ही निर्भर नहीं हूं। हालांकि पहले लॉकडाउन में मुझे पहली बार अपने पति के साथ वक्त बिताने का मौका मिला'। वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना की पिछली कई परफॉरमेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब वो बहुत जल्द 'सरदार का ग्रैंडसन' में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।