फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबीर खान के साथ नजर आई ट्यूबलाइट की हीरोइन जू जू

Fri, 14 Apr 2017 06:22 PM IST
amarujala.com- Presented By: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented By: मंजू ममगाईं Updated Fri, 14 Apr 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan's 'Tubelight' director Kabir Khan introduces Zhu Zhu
जूह जूह
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में उनकी हीरोइन कौन होगी इस बात का खुलासा हो चुका है। आपको बता दें कि कबीर खान ने अपनी फिल्म में सलमान खान के लिए चाइनीज एक्ट्रेस जू जू को कास्ट किया है।


दरअसल मीडिया में पहले खबरें आ रही थी कि कबीर खान ने 'ट्यूबलाइट' के लिए दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से बात की है।

​ लेकिन अब यह साफ हो गया है कि सलमान के अपोजिट दीपिका पादुकोण और कैटरीना नहीं बल्कि चाइनीज अभिनेत्री जू जू  नजर आएंगी। आपको बता दें कि कबीर खान का कहना है कि सलमान खान और उनकी हीरोइन जू जू फिल्म 'ट्यूबलाइट' की जान है।

इतना ही नहीं कबीर खान ने अपने प्रोजेक्ट 'द फॉरगोटेन आर्मी' के बारे में भी बातचीत की।   

ये भी पढ़ें- जब कबीर खान के साथ काम नहीं कर रही कैटरीना तो उनकी बीवी के साथ क्या पका रही हैं कैट
Salman Khan's 'Tubelight' director Kabir Khan introduces Zhu Zhu
सलमान खान
फिल्म के निर्माता कबीर खान 'ट्यूबलाइट' में सलमान के किरदार को लेकर बताते है कि अगर हम सलमान की अब तक की सभी फिल्मों के बारे में बात करें तो यह सलमान का अब तक का सबसे प्यारा रोल है। उन्होंने कहा कि सलमान ने इस फिल्म में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। 
Salman Khan's 'Tubelight' director Kabir Khan introduces Zhu Zhu
ट्यूबलाइट
कबीर ने यह भी कहा कि उन्हें हैरानी हो रही है कि सलमान की एक्टिंग में कितना सुधार आया है। उन्होंने फिल्म को उसकी आत्मा दी है। जबकि दूसरी तरफ जू जू ने अपनी 'ट्यूबलाइट' के सेट की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। साथ ही एक ट्वीट में उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने की खुशी भी जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan's 'Tubelight' director Kabir Khan introduces Zhu Zhu
ट्यूबलाइट
कबीर खान का कहना है कि फिल्म 'ट्यूबलाइट' का टीचर इस महिने के आखिर तक आ जाएगा। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे भारतीय युवक की है। जिसे 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान एक चाइनीज लड़की से प्यार हो जाता है। 
विज्ञापन
Salman Khan's 'Tubelight' director Kabir Khan introduces Zhu Zhu
ट्यूबलाइट
वहीं चाइनीज एक्ट्रेस जू जू  के बारे में कबीर का कहना है कि वो एक शानदार और खूबसूरत व्यक्ति है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed