फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान की बलाएं लेने को तैयार हैं राखी सावंत, बोलीं- जरूरत पड़ी तो उनकी बॉडीगार्ड भी बन जाऊंगी

Tue, 02 Aug 2022 06:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Aug 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan security: Rakhi Sawant says she Prayed for actor to get Gun license ready to be his bodyguard
राखी सावंत-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब वह अपने एक और बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में है। यह बयान उन्होंने सलमान खान की सुरक्षा को लेकर दिया है। दरअसल, सलमान खान की सुरक्षा को लेकर राखी सावंत इतनी चिंतित हैं कि वह खुद आगे आकर दंबग खान की सुरक्षा करने को तैयार हैं। यहां तक कि इसके लिए उन्हें सलमान खान का बॉडीगार्ड बनना भी मंजूर है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुद राखी सावंत ने यह बात कही है।

Salman Khan security: Rakhi Sawant says she Prayed for actor to get Gun license ready to be his bodyguard
राखी सावंत-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

लाइसेंस के लिए ईश्वर से की थी प्रार्थना
बता दें कि राखी सावंत सलमान खान को अपना भाई मानती हैं। सलमान खान के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। कई मीडिया बातचीत में वह यह बात कह चुकी हैं। बता दें कि हाल ही में सलमान खान को गन का लाइसेंस मिला है। सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए यह लाइसेंस मुहैया कराया गया है। हाल ही में राखी सावंत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सलमान खान को लाइसेंस मिल जाए, इसके लिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी। राखी ने आगे कहा कि अगर जरूरत हुई तो मैं उनकी बॉडीगार्ड बन जाऊंगी।

Salman Khan security: Rakhi Sawant says she Prayed for actor to get Gun license ready to be his bodyguard
राखी सावंत - फोटो : Instagram

सलमान ने की थी राखी की मदद
बता दें कि राखी सावंत को जब भी मौका मिलता है, वह सलमान खान की खूब तारीफ करती हैं। सलमान खान ने भी जरूरत के वक्त राखी सावंत की खूब मदद की है। राखी सावंत की मां के इलाज के वक्त भी सलमान ने उनकी खूब मदद की थी। शायद यही कारण है कि अब राखी सावंत भी सलमान खान की सारी बलाएं अपने ऊपर लेने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan security: Rakhi Sawant says she Prayed for actor to get Gun license ready to be his bodyguard
राखी सावंत - फोटो : Instagram

बोलीं- किसी ने गोली चलाई तो...
बता दें कि हाल ही में राखी सावंत को अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा कि सलमान खान को गन का लाइसेंस मिल गया है। इस बात से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'भाई को गन लाइसेंस मिल जाए, इसके लिए मैंने दिल से दुआ मांगी थी। मैं बेहद खुशू हैं और बताना चाहती हैं कि सलमान सर, आप टेंशन मत लीजिए, आपको कुछ नहीं होगा। पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं। मैं उनके लिए दिन-रात दुआ करती हूं।' राखी सावंत ने आगे कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं सलमान खान की बॉडीगार्ड बनने के लिए तैयार हूं। अगर मैं उनके आगे चलूंगी और अगर किसी ने गोली चलाई तो वह मुझे लगेगी, भाई को नहीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed