{"_id":"5ce01fadbdec2207532a6015","slug":"salman-khan-shared-crop-photo-of-aishwarya-rai-bachchan-during-congratulate-malaal-sharmin-segal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल से सलमान ने संभालकर रखी ऐश्वर्या राय की तस्वीर! ब्रेकअप के बाद अब दिखा सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल से सलमान ने संभालकर रखी ऐश्वर्या राय की तस्वीर! ब्रेकअप के बाद अब दिखा सबूत
Sun, 19 May 2019 11:08 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 19 May 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Aishwarya Rai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशन संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म 'मलाल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से भंसाली की भांजी शरमिन सहगल और एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही बॉलीवुड के कई सितारों ने संजय लीला भंसाली सहित शरमिन सहगल और मीजान जाफरी को ढेर सारी बधाई दी है।
Meezaan and Sharmin Segal
- फोटो : social media
इस बीच बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने संजय लीला भंसाली और शरमिन सहगल को बड़े ही अलग अंदाज में 'मलाल' की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर साल 1999 में आई सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की तस्वीर साझा कर शरमिन सहगल को बधाई दी। सलमान खान ने शरमिन सहगल की फिल्म के सेट की बचपन की तस्वीर शेयर की है।
Aishwarya Rai, salman khan
- फोटो : file photo
साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए बताया कि ये छोटी बच्ची शर्मिन सहगल है। हैरान करने वाली बात ये है कि सलमान खान ने शरमिन सहगल की बचपन की जो तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है उसमें ऐश्वर्या राय भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनके होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें सलमान खान और शरमिन सहगल की दूसरी तरफ एक महिला खड़ी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan and Aishwarya Rai
- फोटो : amar ujala
इस महिला की ड्रेस और हाथों की चुड़ियों से जाहिर होता है कि ये कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। ऐसी ड्रेस ऐश्वर्या राय ने 'हम दिल दे चुके' सनम की टाइटल सॉन्ग में पहनी थी। हालांकि इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान से ऐश्वर्या राय के चेहरे को क्रॉप कर दिया है। वहीं सलमान खान के फैंस इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
Just like that, it's time now to see this beautiful little Sharmin bloom on the silver screen in her debut film, Malaal. May this new journey bring you all luck and lovehttps://t.co/NMy5nsJFT6 @sharminsegal #MalaalTrailer @bhansali_produc @TSeries pic.twitter.com/19UMiR0EzU
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 18, 2019
विज्ञापन
hum dil de chuke sanam
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एक्टर अजय देवगन की मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में रही थीं। इन दोनों की लव स्टोरी आज भी चर्चा का विषय रही है।