{"_id":"629a4935f9e0564f421873f3","slug":"salman-khan-shared-video-from-iifa-2022-stage-fans-says-can-t-wait-to-see-you-hosting-the-main-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IIFA 2022: आईफा के स्टेज पर पहुंचे सलमान खान, फैंस बोले- आपको होस्टिंग करते हुए देखने का अब इंतजार नहीं होता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IIFA 2022: आईफा के स्टेज पर पहुंचे सलमान खान, फैंस बोले- आपको होस्टिंग करते हुए देखने का अब इंतजार नहीं होता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आईफा के स्टेज पर सलमान खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी जगत से सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन में से एक अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) का आगाज हो चुका है। अबू धाबी के यास आइलैंड में तीन दिन (2-4 जून) तक होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड के सभी सितारे भाग ले रहे हैं। आज आईफा रॉक्स इवेंट का आयोजन हुआ और कल यानी 4 जून को मेन इवेंट होगा, जिसमें सलमान खान मेजबानी करते दिखाई देंगे। सलमान खान ने आईफा के स्टेज से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार का आईफा कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद हो रहा है, ऐसे में सितारों में भी इस अवॉर्ड नाइट को लेकर गजब का उत्साह है। इस बार आईफा अवॉर्ड्स के मेन इवेंट की मेजबानी सलमान खान के साथ मनीष पॉल और रितेश देशमुख भी करते नजर आएंगे। फैंस भी इनको स्टेज पर देखने के लिए उत्सुक हैं।
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह आईफा के स्टेज पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान के पीछे उनके बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहे हैं। सलमान के स्टेज पर पहुंचते ही सामने अवॉर्ड्स नाइट की तैयारी होती दिखाई दे रही है और बहुत सी स्पॉटलाइट नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, आईफा 2022 के लिए तैयार हो जाइए। फैंस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं कि अब उनसे सलमान को होस्टिंग करते हुए देखने का इंतजार नहीं हो रहा है।
बता दें कि इस बार आईफा अवॉर्ड्स के मेन इवेंट में शाहिद कपूर, सारा अली खान, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन समेत कई सितारे परफॉर्मेंस देंगे। वहीं, अनन्या पांडे भी पहली बार आईफा के स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आएंगी। सितारों से सजी इस शाम का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।