फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बॉटल कैप चैलेंज' में ट्रोल होते ही पुराने दौर में लौटे सलमान खान, कुछ ऐसा किया, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 21 Jul 2019 07:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 21 Jul 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan shared video says Posting the old fashioned way
Salman Khan - फोटो : twitter

सलमान खान (Salman Khan) हमेशा कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। हाल ही में वह 'नच बलिए' शो में जोड़ियों के चेहरे से नकाब हटाते नजर आए तो वहीं बॉटल कैप चैलेंज का भी मुकाबला करते हुए दिखाई दिए। इस बीच सलमान खान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान ने कुछ ऐसा कर दिया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

Salman Khan shared video says Posting the old fashioned way
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को सलमान खान ने खुद इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ शेयर किया है। वीडियो में सलमान हाथ से खत लिखते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए सलमान ने कैप्शन दिया- 'पुराने तरीके से पोस्ट कर रहा हूं।' इस वीडियो में सलमान कह रहे हैं कि मैंने पोस्ट कर दिया है, आपको मिला? सलमान के इस वीडियो के बाद फैंस भी मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Posting the old fashioned way...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

Salman Khan shared video says Posting the old fashioned way
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान 'भारत' फिल्म सुपरहिट होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव है। अक्सर वह कोई ना कोई वीडियो या तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं। इस बीच सलमान ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलासे को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, उर्वशी और अनुज के बीच की बॉन्डिंग को देखते हुए सलमान खान खुद को नहीं रोक पाए और अपनी निजी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan shared video says Posting the old fashioned way
Urvashi and Anuj - फोटो : instagram

सलमान खान ने उर्वशी और अनुज से बात करते हुए कहा कि 'ये बहुत अच्छी बात है कि आप दोनों एक्स हैं लेकिन फिर भी आप दोनों के बीच बॉन्डिंग बहुत अच्छी बनती है। नफरत करने के लिए जिंदगी बहुत बड़ी है। मैं भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ दोस्ती बरकरार रखता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि ये काफी अच्छा है।' आपको बता दें, सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 13 जल्द ही शुरू होने वाला है। 

विज्ञापन
Salman Khan shared video says Posting the old fashioned way
Salman Khan Bigg Boss - फोटो : file photo

'बिग बॉस' का 13वां सीजन इस साल अपने पहले के समय 9 बजे की बजाय रात 10 बजे प्रसारित हो सकता है। इसके चलते चैनल के दो अहम धारावाहिकों का प्रसारण समय बदले जाने या इन्हें बंद कर दिए जाने की चर्चा चल रही है। 'बिग बॉस' का 13वां सीजन सितबंर महीने से शुरू होने वाला है। इस बार शो की थीम क्या होगी, इस बारे में चैनल के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 'बिग बॉस 13' को लेकर कंटेस्टेंट का सिलेक्शन शुरू हो चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed