फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: नए प्रोमो में सलमान खान ने खोले राज, कैसे 4 हफ्ते में फाइनल में पहुंचेंगे कंटेस्टेंट

Sun, 08 Sep 2019 02:28 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
salman khan show bigg boss 13  new promo release
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 जल्द लॉन्च होने वाला है । ऐसे में सलमान खान धीरे-धीरे शो के राज खोल रहे हैं । हाल ही में चैनल ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया । इसमें सलमान बिग बॉस 13 के टि्वस्ट एंड टर्न के बारे में बता रहे हैं । सलमान ने बताया कि चार हफ्तों में ही कंटेस्टेंट फिनाले में कैसे पहुंच जाएंगे । 
salman khan show bigg boss 13  new promo release
bigg boss 13 - फोटो : social media
इस टेढ़े टि्वस्ट के बारे में बात करते हुए सलमान ने टाइमर ग्लास के अंदर बंद नजर आ रहे हैं । इसमें वो टाइमिंग और फिनाले की बात कर रहे हैं । शो में 4 हफ्तों के बाद ही विनर ट्रॉफी के लिए असली जंग शुरू हो जाएगी । इसमें कंटेस्टेंट के विश्वास को परखा जाएगा। बता दें कि इस सीजन में सभी सेलेब्रिटीज होंगे । 
salman khan show bigg boss 13  new promo release
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram
मेकर्स ने इस बार कॉमनर्स को ना लाने का फैसला किया है । ऐसे में फैंस उत्साहित हैं कि इस बार कौन-कौन से सेलेब्रिटीज आएंगे । खबरों की मानें तो टीवी एक्टर विशाल आदित्य और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। फिलहाल दोनों 'नच बलिये 9' का हिस्सा हैं । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Television ka blockbuster lekar aa rahe hain the one and only @beingsalmankhan! Are you ready for #BiggBoss13 with a twist that's super tedha? @vivo_india #BB13 #BiggBoss coming soon! Anytime on @voot

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan show bigg boss 13  new promo release
Bigg Boss - फोटो : social media
अभी तक शो के दो प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं । इससे पहले के प्रोमो में सलमान स्टेशन मास्टर के लुक में नजर आए थे । दूसरे प्रोमो में सलमान के साथ एक्ट्रेस सुरभि ज्योति नजर आई थीं । बता दें कि 'बिग बॉस' का सेट हर बार लोनावला में होता है लेकिन इस बार इसे मुंबई की फिल्म सिटी में बनाया गया है। खबरों की मानें तो इस बार शो किसी एक थीम पर आधारित नहीं होगा। 
विज्ञापन
salman khan show bigg boss 13  new promo release
Salman Khan Bigg Boss - फोटो : file photo
इसके साथ ही घर में सभी मशहूर हस्तियां नजर आएंगी। कुछ दिन पहले आईबी टाइम्स वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में सात कंटेस्टेंट के आने की जानकारी दी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सात हस्तियों ने बिग बॉस का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इसमें मुग्धा गोडसे, सिद्धार्थ शुक्ला, चंकी पांडे, राजपाल यादव, माहिका शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्य और आदित्य नारायण का नाम शामिल है।

बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर पहली बार बोले सलमान खान, कहा- सल्लू से भाईजान बनने में...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed