20 सितंबर को सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज हो रही है। फिल्म में करण के साथ ही बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं सहर बाम्बा। ऐसे में रिलीज के पहले फिल्म का प्रमोशन जारी है। फिल्म प्रमोशन के दौरान धर्मेंद्र के साथ पल पल दिल के पास की टीम द कपिल शर्मा शो में पहुंची, जहां सेलेब्स ने जमकर मस्ती की और साथ ही साथ कई किस्से भी बताए।
कपिल के शो में धर्मेन्द्र ने किया खुलासा, नशे में धुत होकर डायरेक्टर को कई बार किया था फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द कपिल शर्मा शो में पहुंचे धर्मेंद्र ने फिल्म आनंद से जुड़ा एक किस्सा सभी के साथ शेयर किया। फिल्म आनंद में राजेश खन्ना लीड किरदार में थे और फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। धर्मेंद्र ने बताया कि पहले इस फिल्म में राजेश खन्ना की जगह ऋषिकेश उन्हें लेने वाले थे लिए बाद में राजेश खन्ना को साइन कर लिया। इस बात से वो (धर्मेंद्र) काफी नाराज थे।
A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on
धर्मेंद्र बताते हैं कि उस वक्त में नशे में थे और नाराजगी में पूरी रात ऋषिकेश को कॉल कॉल करके अपनी नाराजगी जताते रहे। इसके साथ ही शो में करण ने भी कई मजेदार किस्से सभी के साथ शेयर किए।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
शो में कपिल ने करण से पूछा कि स्टार किड के क्या फायदे हैं ? इस पर करण ने कहा कि स्टार किड होना फायदेमंद है लेकिन स्कूल में कभी इसका उन्हें फायदा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उनके टीचर्स स्टार होने पर उनका मजाक उड़ाते थे और दूसरे बच्चों को लगता था कि मैं बहुत घमंडी हूं।
With my @aapkadharam paji 😍 always smiling,happy n ready to crack jokes.. love u paji 🙏
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
इसके आगे करण बताते हैं कि स्कूल के दिनों में वो ज्यादा सोशल नहीं थे जिसकी वजह से सभी उन्हें घमंडी और गलत समझते थे। वहीं स्टार किड होने की वजह से उन्हें कोई भाव तक नहीं देता था। बता दे कि हाल ही में करण ने खुलासा करते हुए बताया था कि स्कूल में उनकी पिटाई भी हो चुकी है।