मशहूर टीवी अभिनेत्री माही विज (Mahhi Vij) ने 21 अगस्त को बेटी को जन्म दिया। जन्म के बाद जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने बेटी के पैर को चूमते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। जन्म के 16 दिन बाद जय और माही न्यू बॉर्न बेबी को पहली बार अस्पताल से घर ले गए। सामने आई तस्वीरों में जय बेटी को पकड़े हुए हैं। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है।
जन्म के 16 दिन बाद बेटी को घर लेकर पहुंचे माही और जय, शादी के 8 साल बाद बने पेरेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल के बाहर जय और माही ने मीडिया को देखते ही पोज भी दिए। माही ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की हैं। तस्वीरों में माही के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। मां बनते ही माही ने भी एक पोस्ट किया था। माही ने पोस्ट में लिखा था- 'टि्वंकल-टि्वंकल लिटिल स्टार। हमने एक मन्नत मांगी थी और अब तुम यहां हो। हमें पेरेंट्स बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। हमारे बेटी हुई है। भगवान का शुक्रिया कि उन्होंने हमें इतना कुछ दिया। मेरी जिंदगी बदल दी।'
माही के इस पोस्ट के बाद टीवी सितारों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे थे। माही और जय शादी के 8 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। माही के देर से मां बनने को लेकर कुछ लोगों का कहना था कि उन्हें प्रेग्नेंसी को लेकर परेशानी हो रही थी। जिसके बाद माही ने पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी थी। इन सब सवालों का करारा जवाब देते हुए माही ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा था।
माही विज ने लिखा था- 'मैंने मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की अफवाहें सुनी हैं। मैं आप सब को बताना चाहती हूं कि मुझे इनफर्टिलिटी जैसी किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। यह मेरा फैसला था कि मैं अपने बच्चे के लिए सही समय का इंतजार करूं और अपनी सारी जिम्मेदारियां बेहतरीन तरीके से निभाऊं।'
माही ने आगे लिखा- 'पहले से ही मेरे माता-पिता की जिम्मेदारियां हैं। वहीं एक बच्चे की जिम्मेदारी इन सब बातों से कहीं बढ़ कर है इसलिए मैंने मां बनने से इतनी देरी की।' माही ने टीवी सीरियल 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) में नंदिनी का किरदार निभाया था। इसके साथ ही माही का नकुशा किरदार ने भी लोगों को इंप्रेस किया था। इस सीरियल का नाम 'लागी तुझसे लगन' (Lagi Tujhse Lagan) है। जय की बात करें तो वह कई सारे टीवी शोज को होस्ट कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- मां बनते ही ट्रोल हुईं माही विज ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- वो सभी इडियट्स...