{"_id":"6319d6b7e751211507094ada","slug":"salman-khan-show-bigg-boss-16-jannat-zubair-rahmani-tina-dutta-faisal-shaikh-confirmed-for-makers-in-talks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इन दो स्टार्स की एंट्री हुई पक्की, मिस्टर फैजू के नाम पर भी चल रही चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इन दो स्टार्स की एंट्री हुई पक्की, मिस्टर फैजू के नाम पर भी चल रही चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 08 Sep 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जल्द ही बहुचर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का नया सीजन 'बिग बॉस 16' शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। शो के प्रतिभागियों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस शो मे हिस्सा लेने के लिए कई स्टार्स से बातचीत जारी है, हालांकि अभी किसी के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो के लिए जन्नत जुबैर रहमानी को साइन कर लिया गया है। इसके अलावा मिस्टर फैजू से भी 'बिग बॉस 16' के लिए बात चल रही है।
Trending Videos
2 of 4
Jannat Zubair Rahmani
बता दें कि 'बिग बॉस 16' के लिए जन्नत जुबैर रहमानी के नाम की चर्चा काफी समय से चल रही थी। हालांकि, किसी के नाम की पुष्टि अभी तक नहीं की गई थी। लेकिन, अब हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बिग बॉस 16 के लिए जन्नत जुबैर रहमानी के नाम की पुष्टि की जा रही है। इस लिहाज से जन्नत जुबैर रहमानी 'बिग बॉस 16' की पहली कन्फर्म प्रतिभागी हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स जन्नत जुबैर के दोस्त फैजल शेख के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि मिस्टर फैजू सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर हैं। वह जन्नत के साथ कई वीडियो कर चुके हैं। मिस्टर फैजू फिलहाल 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रहे हैं। अगर मेकर्स के साथ मिस्टर फैजू की बातचीत पक्की हो जाती है तो फिर 'झलक दिखला जा' के हिसाब से बिग बॉस में उनकी एंट्री की तैयारी की जाएगी। जन्नत जुबैर रहमानी और मिस्टर फैजू हाल ही स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आए थे।
4 of 4
Tina Dutta
- फोटो : इंस्टाग्राम
जन्नत जुबैर रहमानी और मिस्टर फैजू के अलावा अभिनेत्री टीना दत्ता के नाम की भी चर्चा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार टीना दत्ता भी इस चर्चित शो में नजर आने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, 'कुछ सेलेब्रिटीज के साथ बात चल रही है। टीना दत्ता और जन्नत जुबैर शो के लिए कन्फर्म प्रतिभागी हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि फैजू के नाम पर भी जल्दी मुहर लग जाए। हमने कुछ रिएलिटी शोज के प्रतिभागियों को भी अप्रोच किया है।' बिग बॉस 16' के लिए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, अब्दू रोजिक और जस्ट सुलर को भी अप्रोच किए जाने की खबरें हैं। हाल ही में जब पैपाराजी ने मिस्टर फैजू से 'बिग बॉस 16' में जाने के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, 'आप जहां-जहां सोचोगे, मैं वहीं पहुंच जाऊंगा।' मिस्टर फैजू के प्रवक्ता की तरफ से भी यह कहा गया है कि मेकर्स के साथ अभी बातचीत चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X