{"_id":"67e24debbb639dcae2093b4d","slug":"salman-khan-sikandar-gets-censor-u-a-certificate-with-minor-changes-rashmika-mandanna-run-time-details-out-2025-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Sikandar: सलमान की 'सिकंदर' पर चली सेंसर की कैंची, मिला U\/A सर्टिफिकेट, जानिए रन टाइम की जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Sikandar: सलमान की 'सिकंदर' पर चली सेंसर की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट, जानिए रन टाइम की जानकारी
Tue, 25 Mar 2025 12:04 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:04 PM IST
सार
Salman Khan Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो ईद-उल-फितर के त्योहार के साथ आएगी। वहीं इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन कुछ बदलाव के साथ...
विज्ञापन
सलमान की 'सिकंदर' पर चली सेंसर की कैंची
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनित फिल्म सिकंदर की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म से कुछ शब्दों को हटाने के लिए कहा गया है, साथ ही फिल्म का रन टाइम भी सामने आ गया है।
सिकंदर को मिला U/A सर्टिफिकेट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
न्यूज18 की एक खबर के मुताबिक, फिल्म 'सिकंदर' में 'गृह मंत्री' से 'होम' शब्द हटाने और एक राजनीतिक पार्टी के होर्डिंग को धुंधला करने को कहा गया है। अच्छी बात यह है कि एक्शन सीन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। वहीं फिल्म 'सिकंदर' का रन टाइम भी तय कर दिया गया है। फिल्म की लंबाई 2 घंटे 30 मिनट और 8 सेकंड है।
सिकंदर का रन टाइम जारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला ने बनाया है और ए आर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है। सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। सलमान ने हाल ही में बताया कि मुरुगादॉस ने उन्हें एक्शन सीन के लिए खूब प्रेरित किया और इस फिल्म के लिए उन्होंने सुबह जल्दी शूटिंग भी की, जो वह पहले कभी नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 मार्च को रिलीज होगी सिकंदर
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
फिल्म में शानदार सिनेमैटोग्राफी एस. थिरुनावुकारसु ने की है। सिकंदर के सभी शानदार गाने प्रीतम ने तैयार किए हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक संतोष नारायणन ने दिया है। फिल्म 'सिकंदर' ईद पर सलमान खान की तरफ से उनके फैंस के लिए सबसे अच्छी ईदी होगी।
यह भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलीं- सिकंदर के साथ काम करना मानो...
यह भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलीं- सिकंदर के साथ काम करना मानो...
विज्ञापन
पहली बार साथ नजर आएंगे रश्मिका और सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
फिल्म सिकंदर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, वहीं फिल्म के कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिनमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना का रोमांटिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद भी आया। अब सलमान के फैंस फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने अपनी सुपर वुमन सुनीता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फराह ने शेयर किया प्यारा वीडियो
यह भी पढ़ें:
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने अपनी सुपर वुमन सुनीता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फराह ने शेयर किया प्यारा वीडियो