फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की बहन ने ससुर के लिए बनाया केक, तारीफ करते नहीं थक रहे आयुष शर्मा

Thu, 02 Jul 2020 06:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 02 Jul 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Sister Arpita Khan Sharma Turned Cook as She Baked Cake For Father in Law Aayush Sharma Share Photos
अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा - फोटो : Social Media

लॉकडाउन ने सभी को बहुत कुछ सिखा दिया  है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लॉकडाउन का जमकर फायदा उठाया। सेलेब्स ने इस समय में अपनी कुकिंग स्किल्स को निखारा। तो वहीं अब सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी अपनी पाक कला का जौहर दिखाया है। अर्पिता ने अपने ससुर के लिए घर पर केक बनाया है।

Salman Khan Sister Arpita Khan Sharma Turned Cook as She Baked Cake For Father in Law Aayush Sharma Share Photos
अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने बटोरी सुर्खियां

इस बात की जानकारी खुद अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने दी है। आयुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा अर्पिता की तस्वीर साझा की है। जिसमें अर्पिता चॉकलेट केक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आयुष ने इसके साथ ही एक बेहद प्यारा सा मैसेज लिखा है।

Salman Khan Sister Arpita Khan Sharma Turned Cook as She Baked Cake For Father in Law Aayush Sharma Share Photos
अर्पिता खान शर्मा - फोटो : Social Media

आयुष ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में आयुष ने लिखा है, 'लॉकडाउन हम सभी के लिए सीखने का मौका रहा है। अर्पिता शर्मा हम सभी को अपने हिडेन टैलेंट से सरप्राइज कर रही हैं। हम सभी को कोर्न फ्लेक चिकन से लेकर मशरूम पास्ता तक और मिन्स्ड बासिल चिकन से लेकर लजान्या तक तमाम कमाल के खाने का लुत्फ उठाने का मौका मिल रहा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The lockdown has been a learning curve for all of us. @arpitakhansharma is surprising us all with her hidden talent. We all are being treated to amazing food like Corn flake chicken to mushroom pasta, minced basil chicken to lasagna. Yesterday Arpita surprised us all by baking this beautiful cake for my our dad. Thank you so much love .. PS - please blame all my added fat to my wife. It’s getting hard to stay on my diet

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Sister Arpita Khan Sharma Turned Cook as She Baked Cake For Father in Law Aayush Sharma Share Photos
अर्पिता खान शर्मा

आगे आयुष लिखते हैं, 'कल अर्पिता ने मेरे पिता के लिए ये खूबसूरत केक बनाकर हम सभी को चौंका दिया। थैंक यू सो मच लव। प्लीज मेरे बढ़े हुए फैट के लिए मेरी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया जाए। डाइट पर रहना बहुत मुश्किल होता जा रहा है।' बता दें कि आयुष और अर्पिता इस समय अपने बच्चों के साथ मंडी में हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Sister Arpita Khan Sharma Turned Cook as She Baked Cake For Father in Law Aayush Sharma Share Photos
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीते दिनों आयुष और अर्पिता दोनों बच्चों के साथ गुपचुप तरीके से मंडी पहुंचे थे। ये मामला भी काफी लाइम लाइट में आया था। इसके बाद पूरे परिवार को क्वारंटीन किया गया था। बता दें कि सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के पोते और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष के साथ हुई है। शादी के बाद दूसरी बार अर्पिता कोविड संकट के दौरान मंडी में पहुंची हैं।

पढ़ें: 38 करोड़ के आलीशान घर में परिवार संग रहता है साउथ का ये सुपरस्टार, देखें लग्जरी बंगले की UNSEEN तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed