सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ब्वॉयफ्रेंड की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, कहा- 'मैं उस समय रोई जब मैंने आंसुओं..'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 02 Jul 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala dutt gets emotional on boyfriend death anniversary
ब्वॉयफ्रेंड के साथ त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त एक बार फिर से सु्र्खियों में हैं। बीते साल उनके ब्वॉयफ्रेंड की असमय मौत हो गई थी। जिसके बाद वह काफी टूट गई थीं। उनके ब्वॉयफ्रेंड की मौत को एक साल हो चुके हैं। आज ब्वॉयफ्रेंड की पहली पुण्यतिथि पर त्रिशाला दत्त ने एक भावुक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी जिंदगी के बुरे अनुभवों के अलावा मां ऋचा शर्मा और ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ढेर सारी बातें लिखी हैं। 

Trending Videos
sanjay dutt daughter trishala dutt gets emotional on boyfriend death anniversary
ब्वॉयफ्रेंड के साथ त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिशाला दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट किया हुआ है, लेकिन वह काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक पोस्ट में लिखा हैं। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज ही के दिन एक साल मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई थी और मेरी जिंदगी बदल गई। मैंने अपने दुःख कम करने के लिए बहुत सी चीजें की हैं। मैं पिछले एक साल से लगभग सोशल मीडिया से भी दूर थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala dutt gets emotional on boyfriend death anniversary
त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी मां ऋचा शर्मा के बारे में बात करते हुए त्रिशाला ने लिखा, 'आठ साल की उम्र में अपनी मां को खोना और दो दशकों से इस पर काम कर रही हूं। आश्चर्यजनक तौर पर मैं ऐसी खूबसूरत आत्मा को खोने के लिए तैयार नहीं थी। यह केवल समय बिताने की बात नहीं है, आप इसे खत्म नहीं करेंगे और आगे नहीं बढ़ेंगे क्योंकि केवल एक या बीस साल की बात नहीं है। आपको जिंदगी के बुरे लम्हों और भावनाओं के रोलरकोस्टर का सामना करना पड़ता है। मुझे पता था कि दुख का मतलब केवल उदास होना नहीं होता है इसलिए मैं भूलने लगी और जिदंगी जीने लगी।'

sanjay dutt daughter trishala dutt gets emotional on boyfriend death anniversary
त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिशाला ने आगे लिखा, 'पिछले साल मैं उस समय रोई जब मैंने आंसुओं से पीछा छुड़ा लिया था। मैंने अपनी नौकरी छोड़ी दी क्योंकि मैं किसी की मेंटल हेल्थ की देखभाल कैसे कर सकती हूं जब मेरी खुद की खराब है। कई सार्वजनिक ब्रेकडाउन पर लोगों ने मुझसे आकर पूछा कि क्या आपको किसी मदद की जरूरत है। मैंने हर चीज खाई और करीब 13 किलो वजन बढ़ा लिया। खैर यह सब ठीक है, यह प्रक्रिया है और ऐसा कुछ भी नहीं जिसे मैं ठीक नहीं कर सकी। जब मैं सही अवस्था में हूं। हालांकि, मेरे लिए इस परिस्थिति में उन चीजों के आसपास रहना लाभदायक है जो मुझे उनकी याद दिलाती है। मुझे यह सब स्वीकार करते हुए बहुत शर्म आती है क्योंकि मैं खुद में एक अच्छी थेरेपिस्ट हूं जिसके बहुत सारे दोस्त हैं। हर किसी की नुकसान होने की अलग प्रक्रिया है, और ऐसा करने का कोई सही तरीका नहीं है।'

विज्ञापन
sanjay dutt daughter trishala dutt gets emotional on boyfriend death anniversary
बेटी त्रिशाला के साथ संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी पोस्ट के आखिरी में त्रिशाला ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा,'मेरे पास उनके टेक्स्ट मैसेज हैं, नोट्स हैं। मेरे पास उनका टूथब्रश है, उनके पसंदीदा गाने हैं और उनकी टी-शर्ट भी है। वह एक सज्जन इंसान थे, जिन्होंने मुझे हमेशा सुरक्षित महसूस कराया। मुझे हंसाते थे और मैं उनके मजाक से प्यार करती थी। वह दयालूं, मददगार और एक अच्छे श्रोता थे। वह हमेशा पहले मुझे चुनते थे। वह मुझ पर भरोसा करते थे, मेरी देखभाल करते। वह मेरा सम्मान करते थे और मुझे कभी जज नहीं करते थे, उन्होंने अपने परिवार में भी मेरा स्वागत किया। उनकी जिंदगी का हिस्सा बनना एक खुशी थी। वह मेरी जिंदगी के सफर का हमेशा हिस्सा रहेंगे। मैं उनके बिना अधूरी हूं लेकिन इसके साथ भी मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की के तौर पर महसूस करूंगी। मैं उनका कभी नहीं भूल सकती।' 

पढ़ें: नुसरत जहां ने 'पिया को याद' करके किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed