फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: 14 साल में दूसरी बार सलमान के घर में नहीं पधारे गणपति, बहन अर्पिता ने अपने घर में किया शिफ्ट

Thu, 13 Sep 2018 04:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
salman khan sister arpita khan welcome ganpati on ganesh chaturthi celebration
arpita khan

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज से शुरू हो गया है और अब 10 दिन तक इसकी धूम रहेगी । इस पावन त्योहार को बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी धूम-धाम से मनाते हैं । हर साल की तहर इस बार भी सलमान खान के घर में गणपति का आगमन हो चुका है । 

salman khan sister arpita khan welcome ganpati on ganesh chaturthi celebration
arpita khan

जी हां, सलमान की दोनों बहनें अलविरा और अर्पिता गणपति बप्पा को अपने हाथ में लेकर आईं । पिछले 14 साल से गणपति सलमान के घर पर पधार रहे थे । लेकिन पिछले साल ही सलमान के परिवार ने फैसला लिया अब से स्थापना अर्पिता खान के घर पर होगी । 

salman khan sister arpita khan welcome ganpati on ganesh chaturthi celebration
arpita khan

असल में गणपति पूजा का वक्त अर्पिता का सबसे पसंदीदा समय है । इस वजह से खान परिवार ने ये फैसला लिया । अर्पिता ने इस बार भी गणपति का धूम-धाम से स्वागत किया । इस मौके पर अर्पिता के घर पर उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री भी उनके साथ दिखीं। 

View this post on Instagram

#ArpitaKhanSharma Shared Beautiful #Video Behind The Scene Of #HomeDecoration For Occasion Of #GaneshUtsav Hit ❤ For This Pic #bollywood #GaneshChaturthi #गणेशचतुर्थी #LordGanesha #salmankhan #sohailkhan #arbaazkhan #giorgiaandriani #happyganeshchaturthi #ganpattibappamorya #arpitakhansharma #arpitakhan #alvirakhan #alviraagnihotri #bollywoodstyle #bollywoodfashion #mumbaidiaries #delhidiaries #salmankhan #sistersarethebest #sistersareforever #sistersarethebestfriends #meribehen #mysister❤

A post shared by Moviez Adda (@moviezadda) on

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan sister arpita khan welcome ganpati on ganesh chaturthi celebration
arpita khan

दोनों बहनें एथनिक कपड़े पहने थीं । दोनों बहनों को अब सलमान खान के आने का इंतजार है । सलमान को अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग के लिए अबु-धाबी निकलना था । लेकिन उन्होंने प्रोड्यूसर्स से साफ कह दिया कि गणपति पूजा के बाद ही वो फिल्म का तीसरा शेड्यूल करेंगे ।

विज्ञापन
salman khan sister arpita khan welcome ganpati on ganesh chaturthi celebration
arpita khan

फिल्म 'भारत' को सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। अतुल अच्छी तरह से समझते हैं कि सलमान खान के लिए गणपति पूजा का क्या महत्व है । इसीलिए उन्होंने तुरंत फिल्म की शूटिंग डेट्स में बदलाव किए । फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ जैकी श्रॉफ, कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तबु, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed