फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prem Ki Shaadi: डिब्बा बंद हुई फिल्म 'प्रेम की शादी'? सलमान-सूरज की फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

Sat, 10 Feb 2024 09:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 10 Feb 2024 09:38 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Sooraj Barjatya Film Prem Ki Shaadi Shelved as per Reports Details Inside
सलमान खान, सूरज बड़जात्या - फोटो : इंस्टाग्राम

सुपरस्टार सलमान खान और निर्देशक सूरज बड़जात्या की जोड़ी ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। दोनों ने साथ मिलकर 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन..!', 'हम साथ-साथ हैं' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं।  बॉक्स ऑफिस पर यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार थी, लेकिन अब खबर है कि उनका आगामी प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है।


Anil Kapoor: सतीश कौशिक को यादकर अनिल कपूर हुए भावुक, दिवंगत दोस्त के लिए लिखा इमोशनल नोट

Salman Khan Sooraj Barjatya Film Prem Ki Shaadi Shelved as per Reports Details Inside
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते साल ही फिल्मकार सूरज बड़जात्या ने इस बात की पुष्टि की थी कि वे 'प्रेम की शादी' का निर्देशन करने वाले हैं। साथ ही, सलमान ने इशारा किया था कि प्रतिष्ठित किरदार 'प्रेम'  फैंस के लिए दोबारा वापसी करने जा रहा है। हालांकि, अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

Salman Khan Sooraj Barjatya Film Prem Ki Shaadi Shelved as per Reports Details Inside
सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होने वाली थी, लेकिन बताया जा रहा है कि फिलहाल इस फिल्म के ब्रेक लग गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता और निर्देशक के बीच फिल्म के कई पहलुओं पर असहमति थी। जिसके बाद दोनों ने सौहार्दपूर्ण ढंग से फिल्म को बंद करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Sooraj Barjatya Film Prem Ki Shaadi Shelved as per Reports Details Inside
सूरज बड़जात्या और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सूरज बड़जात्या इस प्रोजेक्ट को आगे  बढ़ाना चाहते हैं और इसकी स्क्रिप्ट को युवा कलाकारों के अनुरूप ढालने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्मकार इस प्रोजेक्ट में युवा सितारों को शामिल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले  से बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए वरुण धवन और रणवीर सिंह के नाम पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Salman Khan Sooraj Barjatya Film Prem Ki Shaadi Shelved as per Reports Details Inside
प्रेम रतन धन पायो - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने आखिरी बार फिल्म प्रेम रतन धन पायो में साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार भी नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर 3 के बाद सलमान खान करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म द बुल में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन कर रहे हैं।
Politicians Film: बड़े पर्दे पर इन सितारों ने निभाया देश के दिग्गज पॉलिटिशियन का किरदार, इन फिल्मों में आए नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed