फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TBMAUJ Day 01 Collection: ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ तक पहुंचा शाहिद की फिल्म का कलेक्शन, शनि की चाल पर सबकी नजर

Sat, 10 Feb 2024 09:36 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 10 Feb 2024 09:36 AM IST
सार

शाहिद कपूर की शुक्रवार को रिलीज फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ उनका बीते 10 साल का नया लोएस्ट रिकॉर्ड बनाती दिख रही है। रुझान, निर्माताओं और सितारों की चिंता बढ़ाने वाले हैं। 

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Ujlha Jiya day 1 box office collection lowest in Shahid Kapoor career in last 10 years
तेरी बातों मेंं ऐसा उलझा जिया फर्स्ड डे कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पता नहीं लेकिन किसी की तो नजर लगी है शाहिद कपूर को। पहले ‘पद्मावत’ में तीन सौ करोड़ से ऊपर और फिर ‘कबीर सिंह’ में भी पौने तीन सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाले शाहिद कपूर की शुक्रवार को रिलीज फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ उनकी फिल्मों की 10 करोड़ रुपये से कम ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। करीब 50 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म की ठीक ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की ओपनिंग के बराबर ही रही है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: जियो स्टूडियोज के और 50 करोड़ को लगा पलीता, कृति सेनन का क्या होगा!

Teri Baaton Mein Aisa Ujlha Jiya day 1 box office collection lowest in Shahid Kapoor career in last 10 years
तेरी बातों मेंं ऐसा उलझा जिया फर्स्ड डे कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद कपूर ने ‘एनिमल’ वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘कबीर सिंह’ से हिंदी फिल्म जगत में पहले एक माहौल बनाया और फिर उस पूरी ब्रांडिंग को एक वेब सीरीज करके धो डाला। उनकी पिछली फिल्म ‘जर्सी’ कब सिनेमाघरों में आई और कब उतरी, लोगों को पता भी नहीं चला। रही बात उनकी पहली ओटीटी फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ की तो फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की रिलीज पर करोड़ों रूपये खर्च करने वाले जियो स्टूडियोज ने अली अब्बास जफर की इस बढ़िया फिल्म को सिनेमाघरों मे रिलीज ही नहीं किया। ‘ब्लडी डैडी’ से शाहिद का रुतबा लौट सकता था, मगर ये हो न सका...

Kaagaz 2 Trailer: सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज, मनोरंजन के बीच छिपा है खास संदेश

Teri Baaton Mein Aisa Ujlha Jiya day 1 box office collection lowest in Shahid Kapoor career in last 10 years
तेरी बातों मेंं ऐसा उलझा जिया फर्स्ड डे कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

...मगर ये हो न सका और अब ये आलम है कि ब्रांड नहीं, कलेक्शन नहीं और भीड़ भी नहीं हैं। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ दिखा रहे सिनेमाघर सुबह से दर्शकों के लिए तरसते दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों को भी फिल्म में कुछ खास दम नजर नहीं आया। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अगर कुछ संकेत है तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर काफी मुश्किल होता दिख रहा है। फिल्म अपने बजट का 20 फीसदी कलेक्शन नहीं कर पाई। और, पहले दिन की हाइप, शाहिद व कृति की जोड़ी, एक अतरंगी प्रेम कहानी सब मिलाकर भी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6.50 करोड़ रुपये ही दिला सके।
Thug Life: चेन्नई में कमल हासन के साथ 'ठग लाइफ' का पहला शेड्यूल होगा शूट, जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Ujlha Jiya day 1 box office collection lowest in Shahid Kapoor career in last 10 years
तेरी बातों मेंं ऐसा उलझा जिया फर्स्ड डे कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद कपूर की बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली 10 फिल्मों की बात करें तो इसमें पांच करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के बीच कमाई करने वाली पांच फिल्में शामिल हैं और ये पांचों फिल्में हिट नहीं हैं। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का पहले दिन का कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपये ही रहा है और ये शाहिद की सुपर फ्लॉप फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की पहले दिन की ओपनिंग के ठीक बराबर है।

Esha-Bharat: जब ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र से की थी भरत तख्तानी की तुलना, कही थी यह बात

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Ujlha Jiya day 1 box office collection lowest in Shahid Kapoor career in last 10 years
तेरी बातों मेंं ऐसा उलझा जिया फर्स्ड डे कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में इस प्रकार हैं:

फिल्म    पहले दिन की कमाई (करोड़ रु. में)
पद्मावत (2018) 24.00
कबीर सिंह (2019) 20.21
शानदार (2015)             13.10
आर. राजकुमार (2013)  10.20
उड़ता पंजाब (2016)  10.05
बत्ती गुल मीटर चालू (2018)  06.50
हैदर (2014)  06.14
फटा पोस्टर निकला हीरो (2013)   06.00
तेरी मेरी कहानी (2012)  05.25
रंगून (2017)   05.05
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed